Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल शुक्रवार: वृष, धनु, कुंभ समेत इन पांच राशि के लोगों के लिए दिन रहेगा शुभ, वहीँ इन्हें आज रहना होगा सावधान... जानिए बाकियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 24 दिसम्बर 2021। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 24 दिसंबर को शुक्रवा है। शुक्रवार के दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 24 दिसंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि

आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा, स्थितियां आपके सामने किसी पुरानी अवांच्छित बात को फिर से लाकर खड़ी कर सकती हैं, जिससे आप बचना चाहते थे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी चिन्ता हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति बन सकती है। उत्साह की अधिकता सम्भव है। राशन डीलरों को काम की अधिकता रह सकती है।

वृष राशि

आपके लिए यह दिन शुभ फलदायक है। यात्रा से लाभ संभव है। आज किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिलने की संभावना है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। सेहत से संबंधित कोई दिक्कत न होने के बाद भी किसी न किसी प्रकार की चिंता आपको महसूस होगी। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। मन में सात्विक विचार आएंगे। खान-पान संयमित रखें।

मिथुन राशि

किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आज आप अपने कुछ घर के रुके हुए कार्यों में व्यस्त रहेंगे और अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप किसी सरकारी कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे, जिसमें आपको खुशी होगी व किसी संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है। यदि आज भाइयों के साथ कोई अवरोध हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा, नहीं तो आपके आपसी संबंधों में दरार आ सकते हैं।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने किसी परिवार के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका कुछ धन भी व्यय होगा, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनको आज जनसभाएं करने का भी मौका मिलेगा। आज आप अपने घर के अंदर साफ सफाई व रंगाई पुताई भी करवा सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर कोई नोकझोंक हो सकती है। यदि ऐसा हो,तो उन्हे मनाने की कोशिश करें। संतान को आज किसी नए कोर्स में दाखिला दिलवा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन को अपने घर दावत पर आमंत्रित कर सकते हैं।

सिंह राशि

आज का दिन राजनीतिक दिशा में कार्यरत लोगों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा, क्योंकि आज उनको कुछ आय के ऐसे स्त्रोत प्राप्त होंगे, जो उनकी आय को दोगना करेंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति लाभदायक रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा व जीवनसाथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा आज बढे़ेगी, तभी आज आप संतान के विवाह संबंधी किसी से सलाह मशवरा करेंगे, तो उसमें आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित होते हैं।

कन्या राशि

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। आज आप किसी बर्थ-डे पार्टी जायेंगे, वहां दोस्तों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। आज आप अपनी मेहनत से कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज किसी बुजुर्ग से आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपको ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। इस राशि वालों के लिए अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं।

तुला राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक रहेंगे। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से खुशखबरी मिलेगी। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आज कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेंगे और सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। व्यापार को बढाने के लिए कोई नया प्लान बनायेंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आपके मन की कोई खास इच्छा पूरी होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आज नये कदम उठायेंगे, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। लवमेट के साथ रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आपके दिमाग में कुछ नए आइडिया आयेंगे। साथ ही पुरानी कंपनी का अनुभव आज आपके किसी खास काम को पूरा करने में कारगर साबित होगा। विद्यार्थियों का मन आज कुछ नया सीखने में लगेगा।

धनु राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से कॉल आयेगा। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। कोई स्टोरी लिखने के लिये नया टॉपिक दिमाग में आएगा। विद्यार्थियों का करियर आज एक नये रूप में उभरेगा। आज कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कार्य आसानी से पूरा हो जायेंगे। लवमेट्स आज एक दूसरे को उपहार देंगे, जिससे रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी।

मकर राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बितायेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। आज किसी स्थिति को लेकर ज्यादा सोचने की बजाय उसका समाधान निकालने पर ध्यान दें। आज आपको आलस्य से बचना चाहिए। अच्छा रहेगा आप अपने कार्य समय से पूरा कर लें। परिवार में चल रही अनबन आज किसी की सलाह से समाप्त हो जायेगा।

कुंभ राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, वो समय से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में बॉस आपके वर्कपरफॉरमेंस से खुश होकर आपको कुछ जरूरत का सामान गिफ्ट करेंगे। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जाएंगे। आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जाएंगे। कोई भी बात सोच-विचार कर ही कहें, किसी को आपकी बात थोड़ी लग सकती हैं।

मीन राशि

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो आज किसी फ्रेंड की मदद से पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी आज आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे। आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है। लवमेट्स परिणयसूत्र में बंधने का प्लान बनायेंगे।



Next Story