Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल शुक्रवार: मिथुन, सिंह, कुंभ राशि वालों को व्यापार में तरक्की पाने का दिन, होगा लाभ... जानिए बाकियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 25 मार्च 2022। आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। पढ़ें आज का राशिफल...

मेष राशि

बोलते और वित्तीय लेन देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करें और उसकी सफलता और खुशी का जश्न मनाएं। उदार बनें और ईमानदारी से तारीफ करें। आपके प्यार की राह एक खूबसूरत मोड़ ले सकती है। आज आप जानेंगे कि जब बर्तनों में प्यार घुल जाता है तो कैसा लगता है। रचनात्मक कार्यों में लगे लोगों के लिए यह सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह प्रसिद्धि और पहचान मिलेगी।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में भी आपको कुछ अत्यधिक जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। संतान को यदि आप किसी कार्य को सौंपेंगे, तो वह उसे पूरा करके देंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपका किसी संपत्ति का वाद विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने भाइयों से परस्पर प्रेम मिलेगा, जिसके कारण आपका प्रेम और गहरा होगा। अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। यदि आप किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जाए, तो उन्हे आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज संतान ने यदि सरकारी नौकरी के परीक्षा की तैयारी की थी, तो उसमें उन्हे सफलता मिल सकती है। बिजनेस में आपको किसी वरिष्ठ सदस्य या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह करना पड़ सकता है। आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा। आपको अत्यधिक धन लाभ के चक्कर में अपने धन को गलत जगह निवेश करने से बचना होगा। यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। नवविवाहित जातकों के बीच कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा ही निपटाया जाएगा।

कर्क राशि

आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ घर पर ही समय बितायेंगे। बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। इस राशि के महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कई दिनों से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। बिजनेस में आपको मुनाफा होने का योग बन रहा है। दाम्पत्य जीवान में ताल-मेल बना रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा।

कन्या राशि

आज आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। शादीशुदा लोगों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर में उत्सव का माहौल बनेगा। कोई भी काम करते समय आपको अपना ध्यान एकत्र रखने की जरूरत है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। छात्र ऑनलाइन कोई नयी चीज सीखने का मन बनायेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आपका ज्यादा समय सोशल साईट पर बीतेगा। साथ ही कुछ अच्छे दोस्त भी बनेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे, जिसमे आपको सफलता भी मिलेगी।

वृश्चिक राशि

आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। आज घर पर ही अलग-अलग पकवान का आनंद उठाएंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लवमेट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि

आज परिवार के किसी सदस्य में आपसी सौहार्द बढ़ेगा। आज अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला लेंगे। जिससे आपको लाभ भी होगा। आज किसी से बात करते समय अपनी भाषा पर संयम रखें। किसी से भी बिना वजह उलझने से बचें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको कोई नया काम सिखने का अवसर प्राप्त होगा, इससे आपको लाभ भी होगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलाने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मकर राशि

आज आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक सहायता के लिए कह सकता है। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लवमेट्स को आज कोई खुशखबरी मिलने से पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सोचे हुये कार्य आज समय रहते पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आयेंगी। आज आप माता-पिता से अपने भविष्य के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के नौकरी पेशा लोगों को लाभ मिलेगा। सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे। आज दोस्तों से फ़ोन पर बात होगी, जिसमे किसी विषय की चर्चा करेंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कहीं निवेश करना चाहते हैं तो पहले उस विषय के जानकर लोगों से जानकारी ले लें।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा और आपको व्यापार में अपनी चल रही योजनाओं को लागू करना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे और कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी होगी। आप अपनी संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित जरूर रहेंगे, लेकिन वह चिंता व्यर्थ होगी। आपको कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है, लेकिन फिर भी आपको ध्यान को केंद्रित करके देखना होगा कि कौन सा कार्य अति आवश्यक है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपने परिवार में सुख शांति बनाए रखने में कामयाब रहेंगे।


Next Story