Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल शुक्रवार: मेष, मिथुन, सिंह, धनु राशि वालों का दिन का रहेगा शानदार... पढ़ें मेष से मीन राशि तक का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 25 फरवरी 2022। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानिए किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आज आपको दांपत्य जीवन का भरपूर सहयोग मिलेगा, क्योंकि आज आप दोनों के बीच बातचीत बहुत अच्छी रहेगी और आप अपनी सभी समस्याओं को मिलकर आसानी से हल कर पाएंगे, लेकिन छोटे व्यापारियों को धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वह किसी गलत लेनदेन में फंस सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने उधर उच्च अधिकारियों की कृपा से पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना मिली सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने किसी प्रियजन से अपनी संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को भी साझा करेंगे।

वृष राशि

मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। मेहनत अधिक रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। आलस्य की अधिकता रहेगी। पर‍िवार में धार्म‍िक कार्य हो सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जहां आपको अपने मन की बात किसी से भी साझा करने से बचना होगा। शुभ समाचार म‍िलेगा।

मिथुन राशि

आज आपके व्यवसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपके निजी सुखों में कुछ व्यावधान आ सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे और आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। परिवार का माहौल आज शांतिपूर्ण रहेगा, क्योंकि परिवार के सदस्यों का तालमेल आपस में नहीं बैठेगा, जिसके कारण वरिष्ठ सदस्य भी निराश होंगे। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप आपने भविष्य को आगे बढाने की योजनाओं पर ध्यान देंगे। आज के दिन कोई करीबी रिश्तेदार आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। आज घर के बड़ो का सहयोग आपके साथ रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। आपका समय परिवार वालों के साथ अधिक बीतेगा। जीवनसाथी की भवनाओ को समझने की कोशिश करेंगें। बच्चो का ज्यादा समय खेलने कुदने में बीतेगा।

कर्क राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको अपनी बचत में से कुछ पैसा निकालने की जरूरत पड़ सकते है। आज बेकार के कामों में आपका समय खराब हो सकता है। आज आप अपने बच्चो को कुछ अच्छा सिखा सकते है, जो उनके भविष्य में उन्हे काम आयेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते अच्छे बनेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज आप जिस काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे, वो आसानी से पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त से मुलाकात आपको फायदा दिला सकती है। आज परिवार के लोगों के बीच मधुरता बढ़ेगी। आज आप अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए थोड़ा अधिक प्रयास करेंगे, इसमें पिता का सहयोग आपको प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे।महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है।

कन्या राशि

आज कामकाज के बारे में गंभीरता से विचार करने की जरुरत है। दूसरों की सलाह पर ध्यान देंगे, तो वह आपके लिये फायदेमंद साबित होगा। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त होगी। आज आपको ऑफिस के किसी काम से यात्रा करना पड़ेगा। कारोबारियों को आज उम्मीद से ज्यादा फयदा होगा। नवविवाहित दंपत्ति आज परिवार वालों को ख़ुशी की वजह देंगे। आज सेहत सम्बन्धी परिशानियों से छुटकारा मिलेगा।

तुला राशि

आज आपके जीवन में कई नये बदलाव आयेंगे, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होंगें। सोशल मिडिया पर नये लोगों से आपकी दोस्ती होगी। आज समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी, तरक्की के नयें अवसर आपके सामने आयेंगें। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करने की सोचेंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, आज उन्हें अच्छा क्लाइंट मिलेगा। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने को भी मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। छात्रों को आज कहीं से करियर संबंधी शुभ सूचना मिलेगी, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बनेगा। जीवनसाथी के साथ कही घूमने का प्लान बनायेंगें जिससे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। बच्चे माता–पिता के साथ पार्क में जाने की जिद्द करेंगे। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को आज जरुरतमंद की साहयता करने का मौका मिलेगा। बच्चो की खिलखिलाहट से घर में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

धनु राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर के रूके हुए सभी काम आज आसानी से पूरे होंगे। किसी बात को लेकर आपके मन में उत्सुकता बनी रहेगी। आपकी बातों को लोग गंभीरता से सुनेंगे और उस पर अमल भी करेंगें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगो को किसी अच्छी कपंनी से जॉब का ऑफर आयेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। आज घर पर धर्मिक कार्यो का आयोजन होगा।

मकर राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज कार्यों को पूरा होने में कुछ अधिक समय लगेगा। इस राशि के जो लोग ऑनलाइन व्यापार करते है आज उन्हें बड़ा ऑर्डर मिलेगा। आज कार्यों को पूरा करने में परिवार वालो का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखने से, रिश्तों में मजबूती आयेगी। बच्चें माता से अपने मन की बाते शेयर करेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा।

कुंभ राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आज कुछ पुराने दोस्तों से फोन पर लम्बी बात होगी, जिनके के साथ आप अपनी पूरानी यादे भी ताजा करेंगे। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। छात्रों को आज किसी टॉपिक को समझाने में सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में निरंतरता बनी रहेगी। छोटे बच्चे आज किसी खिलौने की डिमांड अपने माता पिता से करेंगे।

मीन राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। छात्रो को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जिसमें गुरूओ का सहयोग प्राप्त होगा। आज घर पर थोड़े व्यावहारिक रहने की कोशिश करेंगे, जिससे लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं, उनको कोई नया केस मिलेगा। केमिस्ट की शॉप वाले लोगो को आज अच्छा मुनाफा होगा। आज आपके सभी काम सरलता पूर्वक पूरे होंगे। भाई बहन के रिश्तों में मजबूती आयेगी।

Next Story