Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल सोमवार: कर्क, सिंह, धनु राशी वाले के लियें आज का दिन यश और कीर्ति में वृद्धि दिलाने वाला...पढ़ें सोमवार का राशिफल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 20 जून 2022. किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। जानिए आज का राशिफल...

मेष राशि

साझेदारी वाले व्यवसाय में उन्नति की संभावना बन रही है. शेयर मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों से विशेष धन लाभ प्राप्त हो सकता है. जीवनसाथी की सलाह लेकर ही महत्वपूर्ण कार्य करें. अपने कर्तव्यों को लेकर निष्ठावान बने रहेंगे. जिसके चलते आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे. युवाओं को प्रेम प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं.

वृष राशि

आज का दिन आपके भौतिक सुखो में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। सायंकाल के समय आप मित्रों के साथ सैर सपाटे पर जाएंगे। आपको लोगों के सामने अपनी बात को दृढ़ता पूर्वक रखना होगा। आपको किसी संपत्ति के क्रय विक्रय करते समय वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा,नहीं तो आपको कोई बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए कुछ नई नई योजनाएं लेकर आएगा। यदि आपके ऊपर कोई कर्ज है,तो आप उसे आसानी से हल कर पाएंगे। संतान पक्ष का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होता दिख रहा है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। व्यर्थ का व्यय करने से बचना होगा। आपको अपनी आय व व्यय दोनों में संतुलन बनाए रखें तभी बेहतर रहेगा।

कर्क राशि

दिन आपके यश और कीर्ति में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की प्रगाढ़ता बढ़ेगी और एक नई ऊर्जा का संचार होगा। भौतिक सुख सुविधाओं पर भी आप कुछ धन व्यय करेंगे। संतान की संगति को देखकर आप परेशान रहेंगे। रात्रि का समय आप आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे। यदि व्यापार संबंधित आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

सिंह राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन उसके लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। कार्यों में सफलता मिलने से नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। निवेश से बचना होगा। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।

कन्या राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। लंबे समय से अटकी योजना पूरी हो सकती हैं। नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना रहेगी। कार्यभार अधिक होने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है। मित्रों की सलाह काम आएगी। जीवनसाती का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी। धर्म कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।

तुला राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार की स्थिति यतावत रहेगी। कठिन परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा, अनावश्यक खर्च बढऩे से तनाव में रह सकते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति कमजोर रहेगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। धर्म-ध्यान में रुचि बढ़ेगी। मांगलिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। परिवार में बड़ों का स्नेह व विश्वास प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिल सकता है, लेकिन फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। सौदे संभलकर करें, अन्यथा किसी बड़े नुकसान की भी संभावना रहेगी। मित्रों से अच्छे संबंध रहेंगे और परिवार में हर्ष-उल्लास का वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा वर्ग में उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। यात्रा पर जाने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे। आमदनी बढऩे से मानसिक सुख की प्राप्ति होगी और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखना होगा।

मकर राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा और नौकरी में तरक्की के साथ स्थान परिवर्तन के योग रहेंगे। लम्बे समय से प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी। आमदनी में वृद्धि से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारी पूर्ण नहीं होने से तनाव झेलना पड़ सकता है। खान-पान में सावधानी रखें। मित्रों से कार्यों में मदद मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कुम्भ राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आशानुरूप सफलता और फायदा मिलेगा। व्यापार में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। अधिक परिश्रम से मानसिक एवं शारीरिक रूप से थकान व अस्वस्थता महसूस करेंगे। छोटी मोटी यात्रा करना पड़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। कारोबार में लाभकारी सौदे होंगे। व्यापारिक रुकावटें दूर होंगी। नए निवेश के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अनावश्य खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल सुखमय होगा। जीवनसाथी से सामंजस्य बना रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है।

Next Story