गृहमंत्री को खूब पसंद आई 'सम्राट पृथ्वीराज' फिल्म, जमकर की तारीफ, अक्षय कुमार ने कहा शुक्रिया...

नईदिल्ली 02 जून 2022 I केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को एक स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' देखी। दिल्ली के एक सिनेमाघर में उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों, कई केंद्रीय मंत्रियों, गृह मंत्रालय के बड़े अधिकारियों के साथ इस फिल्म को देखा। फिल्म देखने के बाद अमित शाह ने दर्शकों को संबोधित भी किया और पथ्वीराज के गौरव गाथा को लेकर फिल्म की तारीफ भी की।
#WATCH This film depicts Indian culture of respecting women & empowering women. A cultural awakening started in India in 2014, and it will again take India to the heights it was once at : Union Home Minister Amit Shah at a special screening of the film Samrat Prithviraj in Delhi pic.twitter.com/TmKZZDHYoa
— ANI (@ANI) June 1, 2022
गृहमंत्री अमित शाह फिल्म देखने के बाद इसकी कहानी की तारीफ करते हुए कहा कि मर्यादा की चौखट के अंदर महिला की स्वतंत्रता क्या हो सकती है, सम्मान क्या हो सकता है, समान अधिकार क्या हो सकता है, इसकी सांस्कृतिक ऊंचाइयों का चित्रण करने के लिए मैं आपको बहुत साधुवाद देता हूं. फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर भी मौजूद थे। फिल्म के बाद दर्शकों से बात करते हुए शाह ने कहा कि भारत सदियों से बाहरी आक्रमण के खिलाफ लड़ रहा है। शाह ने कहा कि पृथ्वीराज ने देश की संप्रभुता और भारत की संस्कृति की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। गृह मंत्री ने कहा ''महिला अधिकारों का समर्थन करने वालों को यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए।'' उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 2014 में सत्ता में आने के बाद सांस्कृतिक पुनरुत्थान का एक युग शुरू हुआ।
Tags
- अक्षय कुमार
- अमित शाह
- गृह मंत्री अमित शाह
- अक्षय और अमित शाह
- 'सम्राट पृथ्वीराज' फिल्म
- अक्षय कुमार ने कहा शुक्रिया
- गृह मंत्री को खूब पसंद आई 'सम्राट पृथ्वीराज' फिल्म
- अमित शाह ने देखी 'सम्राट पृथ्वीराज'
- Akshay Kumar
- Amit Shah
- Home Minister Amit Shah
- Akshay and Amit Shah
- 'Emperor Prithviraj' film
- Akshay Kumar said thank you
- Home Minister liked 'Emperor Prithviraj' film
- Amit Shah saw 'Emperor Prithviraj'
-
Home
-
Menu

