Begin typing your search above and press return to search.

Himachal Pradesh Election 2022 हिमाचल में गजब ट्रेंड: 1985 से अब तक कांग्रेस और भाजपा को एक-एक बार मौका, 1998 में तो गजब ही हो गया

एक बार फिर कांग्रेस सरकार बनाने की ओर आगे बढ़ रही है। कांग्रेस ने अपने विधायकों की बाड़ेबंदी की तैयारी शुरू कर दी है।

Himachal Pradesh Election 2022 हिमाचल में गजब ट्रेंड: 1985 से अब तक कांग्रेस और भाजपा को एक-एक बार मौका, 1998 में तो गजब ही हो गया
X

NPG Story

By NPG News

NPG ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही है। अब तक जो रुझान सामने आए हैं, उसमें कांग्रेस 39 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दोनों ही दल के 5-5 विधायकों की जीत के नतीजे आ चुके हैं। जो रुझान हैं, उसे देखकर यह तय माना जा रहा है कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाएगी। इसके साथ ही हिमाचल में 1985 से कांग्रेस-भाजपा को एक-एक बार मौका देने का ट्रेंड भी बरकरार होता दिख रहा है। आगे पढ़ें, किस तरह साल-दर-साल चुनाव के परिणाम आते रहे हैं...

1985: 68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल प्रदेश में ट्रेंड की शुरुआत 1985 से हुई। इस चुनाव में कांग्रेस ने 58 सीटें जीती थीं। भाजपा के सिर्फ 7 विधायक जीत पाए थे। कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया था।

1990: 1990 में हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं ने उलटफेर किया और तख्तापलट दिया। भाजपा को 48 सीटें मिलीं। भाजपा के शांता कुमार सीएम बने। इस चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 9 सीटों पर संतोष करना पड़ा था।

1993: इस बार फिर मतदाताओं ने कांग्रेस को जिताया। 9 सीटों से 52 सीटों पर लाकर खड़ा कर दिया। एक बार फिर वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री बने। भाजपा सिर्फ 8 सीटों पर सिमट गई।

1998: यह चुनाव काफी अप्रत्याशित रहा। 68 सीटों में से भाजपा और कांग्रेस को 31-31 सीटें मिलीं। भाजपा ने हिमाचल विकास कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सरकार का गठन कर लिया। प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री बनाए गए।

2003: इस चुनाव में मतदाताओं ने कांग्रेस को जिताया। कांग्रेस को 43 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा को 16 सीटें मिलीं। वीरभद्र सिंह तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाए गए।

2007: हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं ने अपना ट्रेंड बरकरार रखा। इस बार सत्ता बदली। भाजपा ने 41 सीटों के साथ जीत दर्ज कर सरकार का गठन किया। प्रेम कुमार धूमल को फिर से सीएम बनाय गया। कांग्रेस ने 23 सीटें जीती थीं।

2012: कांग्रेस ने 36 सीटों के साथ-साथ फिर सरकार में वापसी की। वीरभद्र सिंह चौथी बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

2017: इस बार भाजपा ने 44 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई। जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री बनाए गए। कांग्रेस को 21 सीटें मिली थीं।

Next Story