Begin typing your search above and press return to search.

हेलीकॉप्टर क्रैश घटना नहीं अप्रत्यक्ष हत्या का मामला, अगुस्ता हेलीकॉप्टर खरीदी की जांच की मांग

हेलीकॉप्टर क्रैश घटना नहीं अप्रत्यक्ष हत्या का मामला, अगुस्ता हेलीकॉप्टर खरीदी की जांच की मांग
X
By NPG News

रायपुर, 22 मई 2022। सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला और अभिषेक प्रताप सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विगत दिनों छत्तीसगढ़ शासन के होनहार पायलट कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा एवं डीजीसीए के ट्रेनर पायलट कैप्टन ए.पी. श्रीवास्तव पहले से इस्तेमाल किए हुए पुराने और खटारा अगुस्ता हेलीकॉप्टर खरीदी की भेंट चढ़ गए। यह एक प्रकार से अप्रत्यक्ष हत्या का मामला है। जिसमें दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई अन्य ऐसा अपराध करने की हिम्मत नहीं कर सके। यह आशंका जताई जाती रही है कि सरकारी अगुस्ता हेलीकॉप्टर खरीदी में घोटाला हुआ है और यह पैसा पनामा की किसी शैल कंपनी के खाते में जमा किया गया है। हम निम्नलिखित बिंदुओं पर जांच की मांग करते हैं।

हेलीकॉप्टर की निविदा प्रक्रिया की जांच...

निविदाकरों के आपसी संबंध /व्यावसायिक लेनदेन की जांच।

अन्य राज्य सरकारों को अगुस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर में समतुल्य तकनीक के बाद प्राप्त क्रय दर की जांच।

अन्य कंपनी के हेलिकॉप्टर निर्माताओं को निविदा में भाग लेने से रोकने हेतु निविदा में अधिरोपित शर्त तथा बिंदुओं की जांच।

जिस कंपनी/व्यक्ति/एजेंट से हेलीकॉप्टर खरीदा गया था उसकी पृष्ठभूमि तथा एविएशन के सेक्टर में उसका अनुभव क्या था? छत्तीसगढ़ सरकार को अगुस्ता वेस्टलैंड का स्पेसिफिक मॉडल ही खरीदना है। यह तय करने के लिए क्या कोई समिति बनी थी अगर समिति बनी थी तो उसके सदस्य कौन कौन थे और समिति का निर्णय क्या था?इस तथ्य की जांच की जाय।

तकनीकी विशेषज्ञ से जांच करवाई जाए क्या छत्तीसगढ़ की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए अगुस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर ही सबसे उपयुक्त था? अगर नहीं तो फिर दूसरे हेलीकॉप्टर निर्माता कंपनियों के मॉडल पर क्यों विचार नहीं किया गया?

Next Story