Begin typing your search above and press return to search.

हेलिकॉप्टर क्रैश ब्रेकिंग: 14 सवारों में से 13 की मौत, DNA टेस्ट से होगी पहचान...

हेलिकॉप्टर क्रैश ब्रेकिंग: 14 सवारों में से 13 की मौत, DNA टेस्ट से होगी पहचान...
X
By NPG News

नईदिल्ली 8 दिसम्बर 2021 मिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत (Bipin Rawat Latest Updates) को ले जा रहा सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Army Helicopter Crash) हो गया. जब यह हादसा हुआ, उस दौरान CDS बिपिन रावत के अलावा उनकी पत्नी और सेना के अन्य अधिकारी भी हेलिकॉप्टर में मौजूद थे. हादसे के फौरन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया. सेना के इस हेलिकॉप्टर पर कुल 14 लोग सवार थे. अब तक 13 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं.

यह हादसा कोहरे के कारण कथित तौर पर कम दृश्यता की वजह से हुआ। वायुसेना ने हालांकि जनरल रावत की हालत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। वायुसेना का एमआई-17वीएच हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और इस हादसे के कारण का पता लगाने के लिए 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' के आदेश दिए गए हैं। हेलिकॉप्टर ने कोयंबटूर के पास सुलुर वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घटना पर दुख व्यक्त किया और संकेत दिया कि हेलीकॉप्टर में 14 लोग थे। टेलीविजन पर दिखाई जा रही फुटेज में, बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हेलिकॉप्टर से आग की लपटें उठती दिखीं। हेलिकॉप्टर के मानव बस्ती से दूर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक बड़ी त्रासदी होने से हालांकि बच गई। दुर्घटनास्थल पर भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर के क्षतिग्रस्त और जले हुए टुकड़े बिखरे पड़े थे।

Next Story