Begin typing your search above and press return to search.

Heat Wave अलर्ट: 8 राज्यों में पांच दिनों तक चलेंगी गर्म हवाएं, छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हो सकती है बारिश

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को महासमुंद में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया, वहीं बस्तर क्षेत्र में बारिश हुई थी।

Heat Wave अलर्ट: 8 राज्यों में पांच दिनों तक चलेंगी गर्म हवाएं, छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हो सकती है बारिश
X
By NPG News

रायपुर, 08 अप्रैल 2022। मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों तक पांच राज्यों में गर्म हवाएं यानी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में लोगों को गर्मी से बचाव के लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि अगले पांच दिनों तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में हीट वेव के जारी रहने की संभावना है। इनमें से कई राज्यों में पिछले कई दिनों से गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली के तापमान की बात करें तो यहां शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हीट वेव आज भी जारी है। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, 10 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के जयपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शनिवार को भी पारा इतना ही रहने वाला है। 10 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

इसके अलावा, मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी इलाकों में आठ और नौ अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 9 और 10 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में बारिश होगी वहीं, 8 से 10 अप्रैल के बीच बंगाल, सिक्किम में बारिश होने वाली है। 9-12 अप्रैल के बीच भारी असम-मेघालय में बारिश होगी। छत्तीसगढ़ के भी कई शहरों में पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया है। यहां भी कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।

Next Story