Begin typing your search above and press return to search.

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को लगी सरगुजिहा ठंड.. सर्दी हरारत की शिकायत.. आरटीपीसीआर का इंतज़ार

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को लगी सरगुजिहा ठंड.. सर्दी हरारत की शिकायत.. आरटीपीसीआर का इंतज़ार
X
By NPG News

अंबिकापुर,2 जनवरी 2021। स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव सरगुजा प्रवास के दौरान सरगुजिहा ठंड की चपेट में आ गए हैं। सर्दी खाँसी और हरारत की वजह से उन्होंने सारे प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। सतर्कता की वजह से उन्होंने आरटीपीसीआर कराया है जिसकी रिपोर्ट शाम तक आ सकती है।

प्रारंभिक टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव बताई गई है,फ़िलहाल चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। जब तक आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं आती वे आईसोलेट रहेंगे।

यदि आरटीपीसीआर रिपोर्ट जल्द आ जाती है तो मंत्री सिंहदेव शाम तक रायपुर पहुँच सकते हैं।

Next Story