Begin typing your search above and press return to search.

हेड कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या: BJP एकात्म परिसर में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, हुई मौत....पुलिस जांच में जुटी

हेड कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या: BJP एकात्म परिसर में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, हुई मौत....पुलिस जांच में जुटी
X
By NPG News

रायपुर 16 फरवरी 2022। भाजपा के राजधानी ज़िला कार्यालय एकात्म परिसर के गेट में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक जवान का नाम राजकुमार नेताम था, जो कांकेर का रहने वाला था।

जानकारी के मूताबिक 4थी बटालियन की एफ कंपनी में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार नेताम 48 वर्ष एकात्म परिसर में ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान आज शाम साढ़े सात से आठ बजे के बीच खुद की सर्विस एसएलआर राइफल से गोली मार ली। घटना के बाद मौके पर मौदहापारा पुलिस पहुंची हुई है।

जानकारी मिली हैं कि, मृतक जवान पारिवारिक कारणों से कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।

Next Story