Begin typing your search above and press return to search.

Hareli Tihari in CM House- Photo News हरेली पर मुख्‍यमंत्री निवास में मड़ई, परंपरागत पकवानों की खुशबू के साथ देखें संस्‍कृति की तस्‍वीरें

Hareli Tihari in CM House छत्‍तीसगढ़ में आज परंपरागत हेरली त्‍योहार मनाया जा रहा है। इस दिन लोग अपने गोधन के साथ कृषि यंत्रों आदि की पूजा करते हैं।

Hareli Tihari in CM House- Photo News हरेली पर मुख्‍यमंत्री निवास में मड़ई, परंपरागत पकवानों की खुशबू के साथ देखें संस्‍कृति की तस्‍वीरें
X
By Sanjeet Kumar

Hareli Tihari in CM House रायपुर। आज हरेली तिहार (त्‍योहार) है। छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख त्‍योहारों में शामिल इस त्‍योहार को नव वर्ष का पहला त्‍योहार माना जाता है। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के सरकारी आवास पर इस का भव्‍य आयोजन किया जा रहा है। सीएम हाउस को पूरा ग्रामीण लूक दिया गया है। लोक कलाकार भी इसमें शामिल हो रहे हैं। अब से कुछ देर बाद मुख्‍यमंत्री स्‍वयं भी इसमें शामिल होंगे।

हरेली के रंग में सराबोर हुआ मुख्यमंत्री निवास छत्तीसगढ़िया संस्कृति की दिख रही अनूठी झलक पारंपरिक वेशभूषा में उत्साह के साथ गेड़ी चढ़ रहे लोग। हरेली तिहार पर पारंपरिक रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास

खेती किसानी में काम आने वाले पारंपरिक औजार, यंत्रों पशुओं और चरवाहों के वस्त्रों,आभूषणों की लगाई गई प्रदर्शनी। छत्तीसगढ़ के दुग्ध पदार्थों औऱ पशु चारे की दिखाई दी विशाल रेंज।


मुख्यमंत्री बघेल ने अपने निवास में सपरिवार कृषि यंत्रों की पूजा कर इस साल अच्छी खेती और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अपने नाती पोतों के साथ मुख्यमंत्री। अपूर्व उत्साह की बेला। पारंपरिक गाजे बाजे के साथ उल्लास से भरे लोग। मुख्यमंत्री निवास में चारों ओर महक रही छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक।


मुख्यमंत्री निवास में हरेली का अपूर्व उत्साह चारों ओर छलक रहा। पूरा परिवार मौके पर उपस्थित। पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल भी मौजूद। पूजा समाप्त हुई और लोक गायकों की सुंदर हुंकार। अतिथियों से मिल रहे मुख्यमंत्री। गौमाता की पूजा के लिए आगे बढ़े।


लोक गायकों ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। छत्तीसगढ़ महतारी और गौमाता की आराधना से रची बसी सुंदर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।

हर तरफ उत्सव का माहौल। जो लोग हरेली के शानदार माहौल को विस्मृत कर चुके थे उनके लिए यह पल पुनः अतीत की बहुत सी स्मृतियों को जगा गया है।







Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story