Begin typing your search above and press return to search.

हड़ताल खत्म होने पर तकरार: कर्मचारियों में भारी विरोध...पटवारी संघ ने जताई नाराजगी, संयुक्त शिक्षक संघ भी नाखुश

हड़ताल खत्म होने पर तकरार: कर्मचारियों में भारी विरोध...पटवारी संघ ने जताई नाराजगी, संयुक्त शिक्षक संघ भी नाखुश
X
By NPG News

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा हड़ताल खत्म करने के फैसले पर अब कर्मचारियों की नाराजगी सामने आ रही है। कई संगठनों ने इस फैसले का विरोध जताया है और ग्रुप छोड़ने की चेतावनी दी है।

रायगढ़ जिले में आंदोलन वापसी का भारी विरोध का पता चला है। फेडरेशन के रायगढ़ संयोजक शेख कलीमुल्लाह के मुताबिक प्रांतीय फेडरेशन ग्रुप से वरिष्ठ उप प्रांत अध्यक्ष मनोज पांडे लेफ्ट हो गए हैं। उसी तरह से जिले के ग्रुप से जिला अध्यक्ष गोविंद प्रधान सहित कई कर्मचारी लेफ्ट हो गए हैं। प्रांतीय निर्देश के पालन में हमने जिले के सभी कर्मचारियों से कार्य पर लौटने की अपील जारी कर दी है।

इधर, राजस्व पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप ने फेडरेशन के ग्रुप से अलग होने की बात कही है। जबकि संयुक्त शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदार जैन ने कहा है कि आज जो कुछ हुआ वह अच्छा नहीं हुआ। आज के निर्णय से संयुक्त शिक्षक संघ संतुष्ट नहीं है। कई और संगठनों ने हड़ताल खत्म करने के फैसले से असंतोष जताया है। कुछ संगठन आने वाले दिनों में हड़ताल जारी रखने का फैसला ले सकते हैं। इस संबंध में संगठनों की बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा।

Next Story