Begin typing your search above and press return to search.

गुरुवार राशिफल: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्क... पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

NPG DESK - रायपुर I Aaj 15 september 2022 Ka Rashifal : सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं.

आज का पंचांग :

आज 15 सितंबर 2022 गुरुवार

तिथि – पंचमी तिथि 11:00 AM तक उपरांत षष्ठी

नक्षत्र- भरणी 08:05 AM तक उपरांत कृत्तिका

योग- हर्षण

राहुकाल - -01:53 PM से 03:24 PM तक

चन्द्रमा - 02:29 PM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज जातक और जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। सड़क पर गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। कला एवं संगीत में झुकाव होगा। किसी दोस्त के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। आर्थिक संकट आ सकता है। परिजनों के साथ वाद-विवाद न करें। आज सेहत अच्छी रहेगी। कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

आज का शुभ रंग - हरा

आज का मंत्र- आज भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज जातक का मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आज बच्चों के साथ मंदिर में जा सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही मुश्किलें आज खत्म होंगी। इस राशि के जो लोग नौकरी करते है, उनको आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। अपनों से बड़ों को प्रणाम करें, सफलत प्राप्त होगी।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज आक का पौधा घर में लेकर आएँ , लाभ देगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज जातक को किस्मत का साथ मिलेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज बिना किसी की मदद के पूरा हो जाएगा। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। परिवार के साथ विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है। प्रेम में धोखा खाएंगे। रोली का तिलक लगाने से हर काम में सफलता मिलेगी।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज धर्म कर्म के कामों में लगे रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज रचनात्मक कामों में मन लगाएंगे।अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। एकतरफ़ा प्यार जातक को दुख देगा। लेकिन बिजनेस और नौकरी में जातक की एक अलग पहचान बनेगी।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- आज लड्डू गोपाल को मक्खन मिश्री का भोग लगाएं।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले लम्बी यात्रा पर जाएंगे। सेहत में सुधार होगा,जो काफ़ी फ़ायदेमंद रहेंगे। ख़र्च करते वक़्त ध्यान रखें। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम को मस्ती करेंगे। आज साथी का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। बच्चों को लेकर परेन रहेंगे।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- जातक वस्त्र दान करें, लाभप्रद है।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले जातक किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। वो लोग जो धन से संबंधित काम करते हैं, उन्हें अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी। घर में किसी मंगल कार्य के होने के शुभ संकेत हैं। अपने दोस्तों, रिश्तेदारों एवं भाई-बहनों के साथ जमकर मस्ती कर सकते हैं। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आज जरूर कामयाबी मिलेगी।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- आज भगवान विष्णु की पूजा और आराधना करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखना जरूरी है। दैनिक कामों में दिन बीतेगा। परिजनों का स्वास्थ्य बिगड सकता है। भावनाओं पर काबू रखें। व्यर्थ की भाग दौड़ से परेशान रहेंगे। आय के स्त्रोत में बढ़ेंगे। नौकरी और बिजनेस में समय अच्छा रहेगा। बाहर ना जाएं।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज जातक सूर्य को जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज जातक का पूरा समय परिवार के साथ बीतेगा। आज खुद में बदलाव लाएंगे, क्योंकि बदलाव करने से नए मौके मिल सकते हैं। किसीकंपनी से विदेश में जॉब का ऑफर आ सकता है। जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज जातक अपने एक्जाम की तैयारी में मन लगाएंगे । हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं,रुकावटे दूर होगीं।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज किसी को दान दें दिन अच्छा गुजरेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज जातक अपनी योजनाओं को लक्ष्य तक पहुंचाएंगे। जिससे वह दूसरों को भी लाभ होगा। पार्टनरशिप में बिजनेस और निवेश न करें। आज जातक दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान देंगे,जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। बच्चों को ज़्यादा छूट ना दें, समस्या खड़ी हो सकती है। प्यार में तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में हुए बदलावों से लाभ मिलेगा। मां का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- किसी जरुरतमंद को कुछ पैसे दे या खाना खिलाएं। मंदिर जाए।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज जातक को सावधान रहने की जरूरत है। अपनों से उपहार मिलेगा। बहुत समय से अधूरा काम आज पूरा होगा। बिजनेस के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना है। आज हल्के दर्द की शिकायत हो सकती है इसलिए यह अच्छा समय है जब बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का लाभ उठा सकते हैं।

आज का शुभ रंग- हल्का हरा

आज का मंत्र- तरक्की के रास्ते खुलेंगे। बड़ों का आर्शीवाद लेकर काम शुरु करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज जातक कों जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियों का समावेश होगा। आज के दिन निवेश करना फायदेमंद रहेगा। दूसरों को देखकर काम करने में कोई जल्दीबाजी न करें। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें, सफलता मिलेगी।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज किसी जरूरतमंद को वस्त्र का दान दें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज को बहुत ज़्यादा चिंता और तनाव से सेहत खराब कर सकती है। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। ऑफिस में अपनी ग़लती स्वीकार करें। इस वजह से नुक़सान हुआ हो, उससे माफ़ी मांगने की ज़रूरत है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। परिवार के साथ त्योहार का आनंद लेंगे।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, और तिल का दान दें। नौकरी मिलेगी।



Next Story