Begin typing your search above and press return to search.

गुरुवार राशिफल: वृष, मिथुन, वृश्चिक लेनदेन में बरते सावधानी... कर्क, तुला, कुंभ राशि वालों का भाग्य के साथ सभी काम होंगे पूरे

Aaj Ka Rashifal 4 January 2023
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

रायपुर। Aaj 22 सितंबर 2022 ka rashifal: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 22 सितंबर गुरुवार

तिथि - द्वादशी 01:17 AM, Sep 23 तक

नक्षत्र- - अश्लेशा 02:03 AM, Sep 23 तक

योग- सिद्ध

राहुकाल - 01:49 PM से 03:19 PM तक

चन्द्रमा - 02:03 AM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन हर काम में सरलता से संपन्न होने वाला होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे, आपके प्रमोशन के योग हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। नए कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज इस राशि के जातक के लिए सावधानीपूर्वक काम करने वाला है जो जातक को सफलता दिलाएगा। जरा-सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती हैं। यात्रा न करें। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आ सकता है। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें। शेयर-सट्टे के मामले में सावधानी रखें। नौकरी में पदोन्नति एवं स्थानांतरण के योग हैं।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले धन के लेन-देने में सावधानी बरतने की हैं। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती हैं। पेट से संबंधित दर्द से परेशानी हो सकती हैं। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है, शुभ समाचार मिलेगा। इस समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बिताएंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले बौद्धिक चर्चाओं में साझेदारी अवश्य लें। कार्य पूर्ण होंगे। बिजनेस तथा आय में वृद्धि होगी। दोस्तों से लाभ होगा। नौकरी में अधिकारियों की कृपादृष्टि से प्रमोशन भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है।बाहर ना जाएं और न किसी से मिलें। जातक की सेहत के लिए बढ़िया नहीं है।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज इस राशि के जातक का स्वास्थ्य कुछ प्रतिकूल रहेगा। परिवार में वाद-विवाद का माहौल बन सकता है, जिससे मन दुखी रहेगा । किसी कारणवश खर्च भी अधिक हो सकता है। आलस्य का त्याग कर समय का उचित इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में कुछ रचनात्मक करेंगे।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज अनुकूल रहेगा। आज जो भी कार्य करेंगे ,उसमे उत्साह एवं ऊर्जा अनुभव करेंगे। घर की साज-सज्जा से कायापलट करने के लिए नई योजना बनाएंगे। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले इस राशि के जातक के लिए आज बहुत लाभदायी है। बिजनेस या नौकरी में लाभ होगा, आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। सेहत का ख्याल रखें, लोगों से मिलने से बचें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले इस राशि के जातक किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी को उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती हैं, जिससे तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर जातक को बहुत सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। परिवार और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले जातक आज चिंतामग्न रहेंगे। साथ ही कुछ रचनात्मक करेंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। परिवार में सौहार्द्र का बना रहेगा। राजनीतिक व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले इस राशि के जातक के लिए आज का दिन खर्चीला होगा। सेहत में सुधार आएगा, लेकिन बाहर जाने से बचें ।लोगों से कम मिलें। अधूरे काम पूरे होंगे। मायके से लाभ मिलेगा और अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। परिवार में जीवनसाथी और बच्चे के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन इस राशि के जातक के आज धार्मिक एवं मांगलिक कामों में व्यस्त रहेंगे। आज जातक के भाग्योदय के प्रबल योग हैं। भाग्य के साथ सभी काम पूरे होंगे। नौकरी में साथ काम करने वालों का सहयोग प्राप्त होगा। बीमार व्यक्ति को राहत मिलेगी। ननिहाल की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे और लाभ के योग है।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन इस राशि के जातक के लिए आज अच्छा रहेगा। जातक का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। दोस्तों के साथ वीडियो कॉल पर समय बिताएंगे। बाहर निकलने से पहले ऐहतियात बरतें। सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

Next Story