Begin typing your search above and press return to search.

गुरुवार राशिफल: वृषभ, तुला, धनु राशि वालों को आज लाभ प्राप्त होगा... जानिए आज का राशिफल...

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। जानिए आज का राशिफल...

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए असमंजस से भरा रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपको मानसिक परेशानी का अनुभव होगा। यदि आपका परिवार के किसी सदस्य से झगड़ा हो रहा है तो आपको शांति और सोच-समझकर इस बारे में बात करनी होगी। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है, क्योंकि उन्हें परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। जो लोग किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उन्हें इसका लाभ मिलता दिख रहा है। भाई-बहनों की सेहत में आज कुछ गिरावट आ सकती है। दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। ऐसा प्रतीत होता है कि आपको अपने सहयोगी का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

वृषभ राशि

आज आपके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। कई दिनों से बकाया वसूली होगी। झल्लाना और खीजना आपकी सेहत ख़राब कर सकता है। पुरानी बातों में न उलझें और जितना हो सके आराम करने की कोशिश करें। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएं आपके धन को कम कर सकती हैं। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। निजी मामलों को लेकर कुछ लोग आपसे सलाह ले सकते हैं।

मिथुन राशि

आज आपको वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। धन के मामले में समय मध्यम है। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। कोई नया कार्य ना करें। विशेष कर यदि नौकरी में हैं, तो समझौतावादी विचारधारा अपनाएं। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। आपकी इच्छा-शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में क़ामयाब रहेंगे।

कर्क राशि

आज आपका दिन साधारण रूप से व्यतीत होने वाला है। कामकाज में आपको अधिक ध्यान लगाना होगा। आप अपने किसी भी जरूरी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन पर ध्यान देना होगा। घर पर भी कार्यभार बढ़ सकता है। घर के किसी काम को करवाने में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधों में अनबन होने की संभावना बनी हुई है। उनसे बचने के लिए आपको अपने पार्टनर की बात ध्यान से सुननी चाहिए। आज पैसों का उधार लेन-देन करते सावधानी करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

सिंह राशि

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चे पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में आपको संभालकर रहने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ धार्मिक तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। लंबी दूरी की यात्रा पर जाते समय वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहेगा,जिसके कारण आपका किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता होने के कारण आपको परेशानी होगी। जो लोग व्यापार करते हैं,उनके लिए धन का निवेश करना लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में कोई आपसी मतभेद हो सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाकर रखना बेहतर रहेगा। माता जी द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा,जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा।

तुला राशि

आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। आज आप शरीर में चुस्ती फुर्ती महसूस करेंगे व अपने प्रत्येक रुके हुए कार्यों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। यदि कोई बड़ा फैसला लेना पड़े,तो आपको उसमें बहुत ही सोच विचार करना होगा व किसी वरिष्ठ सदस्य से भी सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं,तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। सामाजिक तौर पर आप काफी सक्रिय हो सकते हैं। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में हर्ष होगा। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। किसी महान व्यक्ति के मिलने से आज मन प्रसन्न होगा, जिसके कारण आपकी काफी सारी चिंताएं समाप्त होंगी। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। धन का सुख मिलेगा।

धनु राशि

आज आपके द्वारा किए गए निवेश में आपको लाभ प्राप्त होगा। रात में आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको अपने करीबी दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आप सोचेंगे, सभी कार्य पूरा होने से आपको खुशी का अहसास होगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज व्यापार में भागीदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा।

मकर राशि

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में किसी सदस्य के रिश्ते से संबंधित बातचीत आगे बढ़ सकती है। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श कर सकते हैं। नए लोगों से भी मुलाकात होगी। आपको कई लोगों के बारे में नई और रहस्यपूर्ण बातें पता चल सकती हैं। आज तनाव की वजह से सिरदर्द हो सकता है।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको किसी भी अनावश्यक बहस में पड़ने से बचना होगा और अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आज बुरे लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे. इसलिए किसी से बहस न करें। कुछ मामलों में परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं हो सकती हैं। बिना सोचे समझे कोई बड़ा फैसला लेने से नुकसान होने की संभावना है। चतुराई से समस्या का समाधान संभव है।

मीन राशि

आज का दिन उत्तम रहेगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। व्यवसाय में सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक रहेंगे और योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। कारोबार या दफ्तर से जुड़े काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अधिक परिश्रम से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। दोस्तों की अनदेखी न करें।

Next Story