
नईदिल्ली 11 फरवरी 2022. उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार दोपरह बाद आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड हमला कर दिया। इसमें पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए और एक एसपीओ जुबैर अहमद शहीद हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर हमले के तुरंत बाद पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने इलाके को घेर कर सघन तलाशी अभियान छेड़ दिया है।
फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच, सुरक्षाबलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया, निशात पार्क के पास आतंकवादियों ने नाका पार्टी पर ग्रेनेड फेंका। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी को जवाबी कार्रवाई करते समय अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं, पांच जवान घायल हो गए. इन घायलों में 2 सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान और 3 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
