Begin typing your search above and press return to search.

जीपीएम एसपी को रायपुर ले जाने बना ग्रीन कॉरिडोर,रायपुर के हास्पिटल में होगी प्लास्टिक सर्जरी

जीपीएम एसपी को रायपुर ले जाने बना ग्रीन कॉरिडोर,रायपुर के हास्पिटल में होगी प्लास्टिक सर्जरी
X
By NPG News

बिलासपुर, 4 नवंबर 2021। हाथी के दौड़ाने से गिर कर घायल हुए जीपीएम एसपी त्रिलोक बंसल को रायपुर रिफर किया गया हैं। कल जीपीएम के एसपी हाथी प्रभावित गांव का दौरा करने गए थे साथ मे उनकी पत्नी भी थी। एसपी को गांव वालों ने जिस दिशा से हाथी आने की सूचना दी थी उसके विपरीत पीछे से तीन हाथियों का दल आ गया बचने के फेर में भागने के क्रम में पहले एसपी त्रिलोक बंसल की पत्नी गिर कर घायल हुई फिर उनको बचाने के लिए दौड़े एसपी बंसल भी पत्थर से टकराने से गिर कर घायल हो गए थे। सर के बल पत्थर पर गिरने से एसपी बंसल के सर पर गहरी चोट आई। उन्हें तत्काल जीपीएम के जिला हास्पिटल में ले जाया गया जहां उनके सर पर टाँके लगा कर बिलासपुर के अपोलो रिफर कर दिया गया। अपोलो हास्पिटल तक लाने के लिए पेंड्रा से बिलासपुर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। अपोलो हास्पिटल में उन्हें रात भर रखा गया व स्थिति की मॉनिटरिंग की गई हैं। डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में आया कि सर में चोट होने से वहां प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ेगी। प्लास्टिक सर्जरी के लिए आज उन्हें रायपुर रिफर किया गया। रायपुर के कालरा हास्पिटल में उनके सर की प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। जीपीएम एसपी के घायल होने की सूचना पर बिलासपुर रेंज आईजी रतन लाल डांगी व बिलासपुर एसपी दीपक झा भी अपोलो हास्पिटल पहुँच गए थे। आज उन्हें रायपुर शिफ्ट करने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया जिसकी मॉनिटरिंग खुद बिलासपुर रेंज आईजी रतन लाल डांगी व बिलासपुर के एसपी दीपक झा तथा रायपुर के एसपी प्रशान्त अग्रवाल कर रहे थे। रायपुर में उनकी सर्जरी की जाएगी।

Next Story