Begin typing your search above and press return to search.

कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी....इस राज्य की सरकार ने रिटायरेंट की उम्र बढ़ाई, आदेश जारी

कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी....इस राज्य की सरकार ने रिटायरेंट की उम्र बढ़ाई, आदेश जारी
X
By NPG News

नईदिल्ली 31 जनवरी 2022. आंध्रप्रदेश की जगन मोहन रेड्डी सरकार के इस फैसले का लाभ लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा. आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने इसी महीने की शुरुआत में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में वृद्धि करने का ऐलान किया था. साथ ही कहा था कि आंध्र के सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 2 साल बढ़ायी जायेगी. 31 जनवरी को उसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी.

यह घोषणा आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से किया गया है। न्‍यूज एजेंसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश सरकार ने 1 जनवरी, 2022 से राज्य सरकार के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने के लिए अध्यादेश जारी किया। यानी कि जो कर्मचारी 31 दिसंबर 2021 तक रिटायर हो चुके हैं, उन्‍हें इसका लाभ नहीं दिया जाएगा। वहीं जिनकी रिटायरमेंट की आयु जनवरी में 60 साल पूरा होने वाली थी, अब वे अब दो साल और नौकरी का लाभ ले सकते हैं।

आंध्र प्रदेश के सरकारी कर्मचारी, जो जनवरी में रिटायर होने वाले थे। वे अब 24 महीने तक सैलरी उठा सकते हैं। अगर एक कैलकुलेशन के आधार पर समझें तो अगर किसी कर्मचारी की न्‍यूनतम सैलरी 18,000 रुपये है। उसे 18,000 गुणा 24 बराबर 432,000 रुपये और मिलेंगे।

Next Story