कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: इस महीने से मिलेगा बढ़ा हुआ भत्ता, सरकार के फैसले के बाद मंत्रालय ने भी भुगतान करने के दिये निर्देश...
कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मंत्रालय ने भी भुगतान करने के दिये निर्देश,

नईदिल्ली 6 अप्रैल 2022। लाखों रेल कर्मियों को बड़ी खुशखबरी मिली है। केंद्रीय रेल कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी किये जाने के सरकार के इस निर्देश के बाद रेल मंत्रालय ने भी अपने सभी जोनों को भत्ते का भुगतान करने के निर्देश दिए है।
मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, महंगाई भत्ते को प्रभावी संसोधित दरों के साथ दिया जाएगा। रेलवे के इस आदेश के बाद 14 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं बल्कि अप्रैल की सैलरी के साथ जनवरी से मार्च तक का एरियर भी इन 14 लाख लोगों को मिलने वाला है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के उप निदेशक (सातवां वेतन आयोग) जय कुमार ने मंगलवार को सभी जोन व उत्पादन इकाइयों को पत्र जारी किया।
रेलवे बोर्ड के उप निदेशक की ओर से भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि अब रेलवे के कर्मचारियों को 01 जनवरी 2022 से मूल वेतन के 31 फीसदी के बजाय 34 फीसदी की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाए। पत्र में कहा गया है कि रिवाइज्ड सैलरी स्ट्रक्चर में मूल वेतन का मतलब पे मीट्रिक्स में निर्धारित 'प्राप्त वेतन' से है।उप निदेशक ने पत्र में ये भी कहा कि महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान मार्च 2022 की सैलरी डिस्बर्स होने से पहले नहीं किया जा सकता है।
