Begin typing your search above and press return to search.
हाथियों को देखने गए GPM एसपी दौड़ते वक्त गिरे : पत्नी को हल्की चोटें.. IPS त्रिलोक लाए जा रहे हैं बिलासपुर

बिलासपुर,3 नवंबर 2021। गौरेला पेंड्रा मरवाही ज़िले के कप्तान त्रिलोक बसंल और उनकी पत्नी तब घायल हो गए जबकि वे पेंड्रा के पास एक गाँव में गजदल की मौजुदगी की सूचना पर पहुँचे थे। IPS त्रिलोक बसंल चोटिल है लेकिन बताया गया है कि उन्हें यह चोट हाथी के हमले से नहीं लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार IPS त्रिलोक बसंल अपनी पत्नी के साथ उस इलाक़े के बेहद नज़दीक पहुँच गए थे जहां गजदल मौजुद था। भीड़ को नज़दीक आते देख हाथियों का दल आक्रोशित हो गया और भीड़ की तरफ़ दौड़ पड़ा। हड़बड़ा कर भागते हुए कप्तान त्रिलोक बसंल भी गिर गए।
IPS त्रिलोक बसंल को चोटें हैं, उन्हें सर में कोई गंभीर भीतरी चोट ना हो इसे देखने के लिए उन्हें बिलासपुर लाया जा रहा है। यदि चिकित्सकों की राय हायर सेंटर की होगी तो उन्हें रायपुर ले ज़ाया जाएगा।
Next Story
