Begin typing your search above and press return to search.

धार्मिक मोड में सरकार: राम वन पथ गमन के बाद CG में अब कृष्ण कुंज, सभी नगर निगमों में सांस्कृतिक महत्व के पौधों का किया जाएगा रोपण, जन्माष्टमी से...

धार्मिक मोड में सरकार: राम वन पथ गमन के बाद CG में अब कृष्ण कुंज, सभी नगर निगमों में सांस्कृतिक महत्व के पौधों का किया जाएगा रोपण, जन्माष्टमी से...
X
By NPG News

रायपुर 09 मई 2022। छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज बनाए जायेंगे। नगरीय क्षेत्रों में सांस्कृतिक महत्व वाले जीवनोपयोगी वृक्षों का रोपण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों को वृक्षारोपण के लिए वन विभाग को न्यूनतम एक एकड़ भूमि का आबंटन करने के निर्देश दिए हैं। वृक्षारोपण स्थल का नाम कृष्ण कुंज होगा। आगामी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूरे राज्य में कृष्ण कुंज में वृक्षों के रोपण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

Next Story