सरकार ने कर्मचारियों को दिया झटका: पीएफ की ब्याज दर में की गई कटौती...अब मिलेगा इतना कम ब्याज...

नई दिल्ली 12 मार्च 2022। ईपीएफ की बैठक में पीएफ की ब्याज दर घटाने का फैसला किया गया है. पहले यह 8.5 फीसदी था, जो अब 8.1 फीसदी कर दिया गया है. EPFO ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ब्याज दरों को 8.5 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया गया है. गुवाहाटी में चल रहे सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में फैसला लिया गया है कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफओ की ब्याज दरों को घटा दिया जाए. इस तरह अब इसकी ब्याज दरों को 8.50 फीसदी से घटाकर 8.10 फीसदी कर दिया गया है. ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स के लिए ये बड़ा झटका है.
1977-78 के बाद ईपीएफ ब्याज दरें सबसे कम है जब प्रॉविडेंट फंड पर ब्याज दर 8 फीसदी पर रखी गई थी. इस तरह देखा जाए तो ये पिछले 40 सालों में सबसे कम ब्याज दर है. इन ब्याज दरों के घटने के बाद पीएफ सब्सक्राइबर्स और मेंबर्स को अपने पीएफ पर घटा हुआ ब्याज मिलेगा.
EPF पर मिलने वाला इंटरेस्ट रेट (साल दर साल)
वित्त वर्ष 15 – 8.75 फीसदी
वित्त वर्ष 16 – 8.80 फीसदी
वित्त वर्ष 17 -8.65 फीसदी
वित्त वर्ष 18 – 8.55 फीसदी
वित्त वर्ष 19 – 8.65 फीसदी
वित्त वर्ष 20 – 8.5 फीसदी
वित्त वर्ष 21-8.5 फीसदी
वित्त वर्ष 22 -8.10 फीसदी
