Begin typing your search above and press return to search.

फोन चलाने में हो गया इतना मशगूल, चलते-चलते जा गिरा मेट्रो ट्रैक पर, फिर हुआ यूं... देखें Video

फोन चलाने में हो गया इतना मशगूल, चलते-चलते जा गिरा मेट्रो ट्रैक पर, फिर हुआ यूं... देखें Video
X
By NPG News

नईदिल्ली 7 फरवरी 2022 I दिल्ली में मेट्रो ट्रेन की पटरियों पर गिरे अपने फोन को देखने में व्यस्त शख्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्लिप में दिखाया गया है कि शख्स अपने फोन में बिजी प्लेटफॉर्म पर चल रहा था और अचानक पैर लड़खड़ाया और वो पटरियों पर गिर पड़ा. अगले फ्रेम में, शख्स उठने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के कुछ जवान उसकी मदद के लिए दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. जवाब शख्स के ठीक सामने वाले प्लेटफॉर्म पर थे. मेट्रो ट्रेन के आने से पहले वे पटरी पर चढ़ गए और उसे प्लेटफॉर्म पर वापस उठा लिया.

वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि शख्स अपने फोन में बिजी प्लेटफॉर्म पर चल रहा था और अचानक पैर लड़खड़ाया और वो पटरियों पर गिर पड़ा। CISF ने वीडियो की क्लिप ट्विटर पर साझा की जिसमें यात्री की पहचान शधारा निवासी शैलेंद्र मेहता के रूप में हुई। घटना शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर हुई। प्लेटफार्म नंबर दो पर सीआईएसएफ के जवान गश्त कर रहे थे। जवानों की नजर ट्रैक पर गिरे व्यक्ति और उस ट्रैक पर आ रही ट्रेन पर पड़ी। यह देखकर सिपाही रोहतास चंद्रा तुरंत भागकर यात्री के पास पहुंचा और उसे सहारा देकर प्लेटफार्म पर चढ़ाया। यात्री को मामूली चोट लगी थी। उसे स्टेशन कंट्रोलर के कार्यालय में ले जाया गया। जहां यात्री की काउसलिंग की गई। उसके बाद यात्री को जाने दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ कर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक कीमती जान बच गई।

Next Story