Begin typing your search above and press return to search.

वन सेवा परीक्षा में बैठने वालों के लिए अच्छी खबर: PSC ने बढ़ाये 33 पोस्ट, 5 दिसम्बर को पीएससी ले रही परीक्षा

वन सेवा परीक्षा में बैठने वालों के लिए अच्छी खबर: PSC ने बढ़ाये 33 पोस्ट, 5 दिसम्बर को पीएससी ले रही परीक्षा
X
By NPG News

रायपुर, 9 नवंबर 2021। पीएससी द्वारा आयोजित होने वाली वन सेवा परीक्षा के पद बढा दिए गए हैं। 5 दिसम्बर को होने वाली परीक्षा के लिए 178 पद विज्ञापित किये गए थे। जिनमें फारेस्ट एसडीओ व रेंजर के अलग अलग पद पर भर्ती निकाले गए थे। कल पीएससी ने शुद्धि पत्र जारी कर पद बढ़ा दिये है अब सहायक वन सरंक्षक के बैकलॉग समेत कुल 34 पदों पर व रेंजर के 177 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। अर्थात अब 178 पदों पर होने वाली भर्ती अब सहायक वन सरंक्षक व रेंजर के कुल 211 पदों के लिए होगी।

Next Story