Begin typing your search above and press return to search.

गोलीबारी में 14 की मौत, बार में घुसकर आरोपियों ने की दनादन गोलीबारी... 14 की मौत, तीन की हालत गंभीर...

गोलीबारी में 14 की मौत, बार में घुसकर आरोपियों ने की दनादन गोलीबारी... 14 की मौत, तीन की हालत गंभीर...
X
By NPG News

डेस्क दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग सोवेटो टाउनशिप स्थित एक बार में गोलीबारी हुई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कईयों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को क्रिस हानी बरगवनथ अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है।

जोहानिसबर्ग पुलिस के मुताबिक फायरिंग की घटना जोहानिसबर्ग के सोवेटो टाउनशिप में स्थित बार में हुई है। यहां शनिवार देर रात एक मिनीबस टैक्सी में सवार होकर आए हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से लोग बुरी तरह डर गए और यहां-वहां भागने की कोशिश करने लगे। सूचना मिले के बाद मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया। गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला के मुताबिक घटनास्थल पर मिले कारतूसों की संख्या से भी पता चल रहा है कि फायरिंग करने वालों में एक से ज्यादा लोग शामिल थे।

गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला ने कहा कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में कारतूस मिले हैं। मावेला ने बताया, "प्राथमिक जांच से पता चलता है कि वहां मौजूद लोग लाइसेंस-धारक बार में जश्न मना रहे थे।" इस घटना के पीछे मकसद क्या है और इन लोगों को क्यों निशाना बनाया गया इस बारे में फिलहाल हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है।

Next Story