Begin typing your search above and press return to search.

CG कोरोना से बच्ची की मौत-बिग ब्रेकिंग: 14 साल की बच्ची की मौत.. प्रशासन हाई अलर्ट पर गया.. स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने ली जानकारी और दिए निर्देश

CG कोरोना से बच्ची की मौत-बिग ब्रेकिंग: 14 साल की बच्ची की मौत.. प्रशासन हाई अलर्ट पर गया.. स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने ली जानकारी और दिए निर्देश
X
By NPG News

रायपुर,31 अक्टूबर 2021। क़रीब चार महीने बाद छत्तीसगढ में कोरोना से फिर मौत हुई है। कोरोना से यह मौत कोरिया ज़िले में दर्ज की गई है। मृतका चौदह वर्षीया स्कुली छात्रा है। परिजनों के अनुसार उसे पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले ज़ाया गया था। जहां कोरोना टेस्ट में वह पॉजीटिव पाई गई, और आज सुबह छ बजे उसकी मौत हो गई।

सीएमएचओ रामेश्वर शर्मा के अनुसार बच्ची जन्मगत ह्रदय विकार से पीड़ित थी, उसे कंजलेनल हार्ट डिजीज थी। इधर प्रशासन ने कोरोना से मौत की सूचना मिलते ही पूरे गाँव में जाँच शुरु कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने पूरे अमले को हाई अलर्ट करते हुए कॉंटेक्ट ट्रेसिंग के साथ सघन जाँच के निर्देश दिए हैं, वे लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं।

छत्तीसगढ़ में पंक्तियों के लिखे जाने तक कोरोना के नए 317 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं सबसे सतर्क होने का विषय यह है कि छत्तीसगढ में जो प्रतिशत दर दशमलव एक के आसपास पहुँच गई थी, वो अब बढ़ते हुए एक प्रतिशत की सीमा को छू रही है।

कलेक्टर श्याम धावड़े ने बताया "बच्ची को जन्मगत ह्रदय संबंधी दिक़्क़त थी, लेकिन उसे कोरोना हुआ था, और उसकी मौत हो गई है, प्रशासन सतर्क है और कॉंटेक्ट ट्रेसिंग युद्ध स्तर पर जारी है"

Next Story