Begin typing your search above and press return to search.

'गालीबाज' नेता गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 25 हजार का इनाम...महिला से अभद्रता कर था फरार..

गालीबाज नेता गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 25 हजार का इनाम...महिला से अभद्रता कर था फरार..
X
By NPG News

लखनऊ। नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने तीन और लोगों को मेरठ से गिरफ्तार किया। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में, त्यागी को नोएडा के सेक्टर 93 की ग्रैंड ओमेक्स में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करते देखा गया था और तब से वह फरार था। पिछले चार दिन से पुलिस की 8 टीमें उसकी तलाश में लगी हुई थीं।

जानिए क्या था मामला

दरअसल, ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी का शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया था। महिलाओं ने श्रीकांत त्यागी पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमकाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्रीकांत त्यागी इस वीडियो में महिला पर भद्दी से भद्दी गालियों की बौछार करता दिख रहा था। वीडियो में न सिर्फ वह महिला से बदसलूकी कर रहा था बल्कि उसके साथ धक्का-मुक्की भी करता दिख रहा था।

नोएडा पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर उस पर 25 हजार इनाम भी घोषित किया था। आरोपी की तलाश में नोएडा पुलिस 8 टीमें 3 राज्यों में उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार को सोसायटी स्थित उसके घर पर अवैध निर्माण को तोड़ा गया था। आरोपी पर दबाव बनाने के लिए भंगेल में उसकी दुकानों पर जीएसटी टीम ने भी छापेमारी भी की थी।

आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ पहले से ही विभिन्न धाराओं के तहत अलग अलग मामले दर्ज हैं।



Next Story