Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रवार राशिफल: आज इन राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, होगा लाभ... जानिए बाकियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए आज का राशिफल....

मेष राशि

व्यापार में लाभ की उम्मीद है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से भी आपको लाभ होगा। किसी भी की भी कही सुनी बातों पर आज आपको भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो आप को कोई गुमराह कर सकता हैं। कोई मित्र भी आपके शत्रु बन सकते है। भाइयों से आपका कोई वाद-विवाद हो सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि से आपका मन प्रसन्न होगा।

वृष राशि

आज के दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्याकाग्रता भी बढ़ सकती है,लेकिन फिर भी आपको यह सोचना होगा किसे पहले करूं या किसे बाद में। यदि आपने साझेदारी में किसी कार्य को चलाया हुआ है,तो उसमें आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। आपको कोई नेत्र संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। किसी विदेशी कंपनी से नौकरी के लिए कॉल आ सकती है। परिवारवालों को खुश करने के लिए उन्हें बाहर डिनर पर ले जा सकते हैं। आपका पूरा दिन घूमने फिरने में व्यतीत होगा, जिससे आपके कुछ काम पेंडिंग भी रह सकते हैं। लेकिन परिवारवालों के साथ समय व्यतीत करके आपके मन को खुशी मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलने के योग हैं।

कर्क राशि

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने सभी कार्य ठीक समय पर पूरे करने होंगे। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको काम के लिए विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है जिससे घर परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों में तालमेल बैठाने की कोशिश कीजिए। कारोबार बढ़ाने को लेकर आप बहुत दिनों के बाद आज किसी नतीजे पर पहुंच सकते हैं। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो जरूर करें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

सिंह राशि

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। परिवारवालों का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षमता से लाभ के साथ-साथ मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने के प्रबल योग हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसके कारण आप बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या राशि

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। समय के साथ सभी कार्य पूर्ण होते चले जाएंगे। आसपास का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आपके जीवन में कुछ अच्छे परिवर्तन देखने को मिलेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। इस राशि की महिलाओं को अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपका मन हर्षित होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है।

तुला राशि

हमेशा कुछ नया करने की आदत आज आपको सफलता दिलाएगी। आज आप अपनी संतान के भविष्य से संबंधित किसी अहम मुद्दे पर अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं, जिसमें जीवनसाथी की सलाह की भी आवश्यकता होगी। संतुष्टि हासिल करने के लिए खर्च करने का रास्ता न अपनाएं। आपको किसी विषय को समझने में परेशानी आ सकती है। शत्रु पक्ष से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा।

वृश्चिक राशि

आज आप किसी तरह का संदेह मन में न रखें। ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आज आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सभी काम सफल होंगे। दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है। जो काम अभी तक बंद था, वह अचानक शुरू हो सकता है। तनाव का प्रभाव आपकी कार्य क्षमता और मनोबल पर नकारात्मक असर डाल सकता है। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल होंगी।

धनु राशि

सेहत मामलों में जोश व उत्साह होगा। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव पनप सकता है, जिसके कारण जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को अत्यधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिल सकती है। आप सारी चीज़ों को अच्छे से संभाल लेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी संबंधी के यहां धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल होने का अवसर मिलेगा।

मकर राशि

आज आप कोई जटिल समस्या सुलझाने में सफल होंगे। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। खानपान में लापरवाही न बरतें। आज कोई करीबी भावनात्मक बातें सुनाकर फायदे के लिए इस्तेमाल कर सकता है। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। करियर को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ राशि

इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से अधिक लाभ होगा। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सामंजस्य बढ़ाएं। कारोबारियों को धन खर्च या निवेश में फैसला समझ कर लेना चाहिए। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है। आज भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आज जिस काम से यात्रा करेंगे, उसमें कामयाबी हासिल होगी। कार्यों में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए

किसी धार्मिक स्थान पर जाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी और आप फिर से तरोताजा महसूस करेंगे। सामाजिक या सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा और आपकी पहचान भी बढ़ेगी। इस दौरान आप कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आपका ध्यान अनैतिक कार्यों की ओर आकर्षित हो सकता है। तो सावधान रहें। बेवजह बढ़ते खर्चे आपको परेशान करेंगे। व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है। जल्दबाजी और अति उत्साह चीजों को और खराब कर सकता है। व्यवसाय में सुधार के लिए अधिक प्रयास की आवश्यकता है।

Next Story