Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रवार राशिफल: मिथुन, कर्क, सिंह, धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा... जानिए बाकियों का हाल...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 13 मई 2022। राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि

आज किसी मित्र के समय बिताएंगे। वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। भोग-विलास के साधनों पर धन खर्च होगा। आसपड़ोस के लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। दफ्तर में अफसर से चर्चा हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी। मुश्किलों से जल्दी निपटने की आपकी क्षमता आपको एक खास पहचान दिलाएगी। आज का दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयता का सही समय है।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं उनसे विवाद करने की बजाय विवादों से दूर रहें। इस राशि के व्यवसायी आज किसी ऐसी योजना के भागीदार बनेंगे। जो आपके करियर की दिशा बदल सकता है। हो सकता है कि यह प्रोजेक्ट विदेश से जुड़ा हो।

मिथुन राशि

रचनात्मक शौक आज आपको सुकून का अनुभव कराएंगे. अतिरिक्त पैसा रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। आप अपने आकर्षण और व्यक्तित्व से कुछ नए दोस्त बनाएंगे। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए कन्फ्यूजन पैदा कर सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रगतिशील और बड़े बदलाव लाने में सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे। आपको तेजी से कार्य करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में बड़ी मात्रा में धन हाथ लग सकता है,जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। व्यवसाय में योजनाओं को भी आज गति मिलेगी,लेकिन यदि आपने शीघ्रता व भावुकता में आज किसी निर्णय को लिया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं। राज्य मान व प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। यदि आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करेंगे तो वह भी आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके पारिवारिक उत्तरदायित्वों में वृद्धि का दिन रहेगा। संतान के प्रति दायित्वों की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपको आशातीत सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। यदि आपको कोई पेट से संबंधित समस्या है,तो उसमें आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा और अत्यधिक तले हुए भोजन से परहेज रखना होगा। सायंकाल का समय अपने प्रियजनों के साथ हास परिहास में व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि

आज का दिन आपका दान पुण्य के कार्य में व्यतीत होगा। आपको पिछले किए गए कार्यों का लाभ मिलेगा,लेकिन व्यापार में आपको अपनी किसी पिछली की हुई गलती का पछतावा होगा। प्रतिद्वंदी आपका सिरदर्द बने रहेंगे। दिन का कुछ समय आप माता पिता की सेवा में भी व्यतीत करेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों को पिकनिक पर लेकर जा सकते हैं,लेकिन आपको आज अपने धर्म को संचय करने के बारे में भी सोचना होगा,तभी आप भविष्य में उससे लाभ कमा पाएंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग प्रमोशन मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे।

तुला राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप नई उर्जा से भरे रहेंगे। काम की दृष्टि से आज व्यस्तता ज्यादा रहेगी, लेकिन सारे काम शाम तक आसानी से निपट जायेंगे। आज घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है, इससे घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आज किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर आपको मिल सकता है। आज भगवान के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को एक सार्थक रास्ता मिल सकता है, जिससे आपकी मेहनत रंग लाएगी।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज किसी से ऊँची आवाज में बात ना करें ।संयम और धैर्य से काम करें। आज का दिन खुद में बदलाव लाने वाला है। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी होगी। जो लोग स्टेशनरी के बिजनेस से जुड़े हैं, उनको आज लाभ मिलने वाला है। कामकाजी महिलाओं को कोई छोटा उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग मिलेगा। आज माता-पिता अपने बच्चों से बेहद खुश रहेंगे।

धनु राशि

आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। आज विदेश यात्रा कर सकते हैं साथ ही किसी बड़ी कंपनी का बुलावा भी आपके लिए आ सकता है। छोटी-छोटी बातों में भी आज आपको खुशी तलाशने का अवसर मिलेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिल सकता है। इसके साथ ही समाज में भी लोगों के बीच अच्छी बातचीत बनेगी। जो युवक जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के आसार हैं ।

मकर राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। आज का दिन सटीक योजनाएँ बनाने का है। आज ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए हर मसले पर अपनी राय रखने से बचने की जरूरत है। प्राइवेट नौकरी वालों को प्रमोशन के लिए मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन संघर्ष करने के बाद निश्चित ही सफल होंगे। घर के आसपास किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो सकती है। सबके साथ अच्छा समय गुजरेगा।

कुंभ राशि

आज आपका दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। आज आपके जीवन में मधुर प्रेम संबंधों की शुरुआत होगी। आपके पास कोई प्रेम प्रस्ताव भी आ सकता है। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही वे सरकारी नौकरी के लिए चयनित भी हो सकते हैं। इसके अलावा आज किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज घर पर शाम को फैमली के साथ पार्टी भी कर सकते हैं, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा ।

मीन राशि

आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए आनंदमय रहेगा। आप जीवनसाथी को कहीं घूमने फिराने लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को मानसिक व बौद्धिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी,जो आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक रहेगी। बिजनेस कर रहे लोगों की प्रगति देखकर उनके परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे। माता पिता से सलाह मशवरा करके किसी कार्य को करना बेहतर रहेगा। आप दिमाग से काफी रिलैक्स रहेंगे।


Next Story