Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रवार राशिफल: इन छह राशि वालों को भाग्य देगा साथ...पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 4 फरवरी 2022। शुक्रवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग और उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए बाकियों का हाल...

मेष राशि

आपको अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो वह आज उन्हें मिलेगी। यदि आपने पहले कभी किसी को धन उधार दिया था, तो आज वह आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप यदि संतान की शिक्षा से संबंधित यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको ध्यान देना होगा कि आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा।

वृष राशि

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि आज आपका अपने पार्टनर से कुछ मतभेद हो सकते हैं, यदि वह हुआ, तो लंबे समय के लिए खींच सकते हैं, इसलिए आपको इनसे बचने की कोशिश करनी होगी। यदि आज आपने किसी कार्य को करने में जरा सी लापरवाही की, तो वह आपको अधिक हानि पहुंचा सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन अथवा नौकरी कर रहे जातकों को अपने सीनियर से बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह उनका कोई वाद विवाद करा सकती है, जिसमें बाद में पछताना पड़ सकता है, जो लोग आज किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे, तो उनका यह कार्यक्रम टल सकता है।

मिथुन राशि

आपकी संगति में सुधार होगा। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण के लिए योजना बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद का आज निपटारा होने की पूरी संभावना है। अपने बड़बोलेपन पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना होगा। कारोबार की स्थिति सामान्य हो जाएगी। धन संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए आप अपने भाइयों या किसी मित्र से सहायता ले सकते हैं। अपने लाइफ पार्टनर के साथ आज रोमांटिक रहेंगे।

कर्क राशि

आज किसी काम में जल्दबाजी के कारण आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपनी जिम्मेदारी को पूरी तन्मयता और समझदारी के साथ पूरा करें। बाइक या कार में दिक्कत आने से आप समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाएंगे। आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार होने के साथ दूसरे आपकी अहमियत को समझने लगेंगे। अपने कार्यों में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता रखें ।

सिंह राशि

आज आपकी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। काफी दिनों से रूके हुए पैसे को आप वापस प्राप्त कर पाएंगे। किसी भी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने के पहले उसके बारे में पूरी तरह से जानकारी हासिल कर लें। बेकार के कार्यों में समय नष्ट कर अपने नियमित काम को प्रभावित न करें। ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े लोगों को आज लाभ होने की संभावना है। अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर ही अपने कार्य प्रारंभ करें।

कन्या राशि

आपके आज का दिन कष्टदायक साबित हो सकता है। मित्रों के साथ मुलाकात के दौरान राजनीतिक बहस हो सकती है, जो विवाद का रूप ले सकता है। किसी के कटु व्यवहार के चलते आप दुखी होने के साथ क्रोध में आ सकते हैं। मानसिक रूप से शांत रहने का प्रयास करना होगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं ।

तुला राशि

कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि

मन अशान्त हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। आत्‍मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए घर खर्चा भरा रहने वाला है, जिनके कारण परेशान रहेंगे। आज आपको अपनी संतान के संगति की ओर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति में फस सकते हैं। आज आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने के बाद प्रसन्न होंगे। आज आपको दूसरों के कार्यों में दखल हिसाब से देना होगा और अपने कार्यों की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो आप दूसरों के कार्य में लगे रहेंगे और आपने कार्य को पीछे के लिए छोड़ देंगे। यदि आपके पिताजी को कोई पुराना रोग है, तो वह आज फिर से उभर सकता है, उसमे आपको डॉक्टरी सलाह अवश्य लेनी होगी, नहीं तो बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज नौकरी कर रहे जातकों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, उनको पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए उत्साहित रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही आराम करेंगे, लेकिन आज आपको अपने पुराने कार्य को पूरा करने के चक्कर में आज के कार्य पर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके कुछ कार्य बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज परिवार मे किसी सदस्य का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का कारण बना रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

कुंभ राशि

आज आपके चेहरे पर एक अलग सा तेज रहेगा, जिसे देखकर आपके शत्रु भी स्वयं परास्त हो जाएंगे, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आने से बचना होगा, नहीं तो वह आपका कोई बनता हुआ कार्य बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते है। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आज आपको किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आज आप अपने धन का कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको जोखिम उठाने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। आज आप अपनी माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

मीन राशि

काम में आ रही किसी कठिनाई के कारण आप का मन खिन्न हो सकता है। बार-बार असफल रहने से आप मायूस हो सकते हैं। अपनी गलतियों सुधारने और समझने के लिए परिवार के बुजुर्गों या जानकारों की मदद लें। आप आज एकांत में रहना चाहेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में अपने आपको व्यस्त रख सकते हैं। किसी को उधार देते समय पूरी जानकारी हासिल करें।


Next Story