Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रवार राशिफल: मेष, मिथुन, कुंभ राशि सहित इन छह राशि वालों को धन लाभ, होगा सपना पूरा, वहीं ये लोग रहें सतर्क...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 7 जनवरी 2022। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। जानिए 7 जनवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान...

मेष राशि

दंपत्तियों में मधुरता बढ़ेगी। आप अपने घर में किसी उत्सव का आयोजन कर सकते हैं। पैतृक कारोबार में आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। आपकी योजना सफल रहेगी। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिये बेहतरीन अवसर प्राप्त होने की सम्भावना है। धन लाभ हो सकता है। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जाने से घर जल्दी पहुंचेंगे। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे होंगे। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से सलाह लेने की जरुरत पड़ सकती है। दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे का सहयोग बना रहेगा।

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग प्राप्त होगा। नई योजना बनाने के लिये दिन शुभ है। अदालती मामलों से मुक्ति मिल सकती है। कारोबार में पार्टनरशिप करने के मौके मिलेंगे। लाइफ पार्टनर के प्रति आपके मन में सम्मान भाव बढ़ेगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा। ऑफिस में सहकर्मी आपसे कुछ सिखाने की कोशिश करेंगे। किसी सहकर्मी के साथ अच्छा दोस्ती भी होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। बच्चों की जरूरतों का खास ख्याल रखें।

मिथुन राशि

आज का दिन छोटे व्यापारियों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उनकी इनकम अचानक से बढ़ सकती है, जिसके कारण वह किसी और व्यापार को करने की भी सोच सकते हैं, लेकिन उसमें आपको अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशवरा अवश्य करना चाहिए। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यवसाय को किया हुआ है, तो उसमें आज आपका अपने साझेदार से कोई मनमुटाव हो सकता है, जिसे आज आप मिलजुलकर बातचीत के द्वारा दूर करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आज आप सफल भी अवश्य रहेंगे। आज आपको अपने किसी विरोधी को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह भविष्य में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। वैवाहिक जीवन में आज आप कुछ अच्छे पल व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि

आज आपको अपने कानूनी मामलों में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वह लंबा खींच सकता हैं, उनमें आपको निराशा भी हाथ लग सकती है, इसलिए यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला लंबे समय से वंचित पड़ा है, तो आज आपको सुध लेनी होगी और उस पर मेहनत भी करनी होगी, तभी आप जीत हासिल कर सकेंगे। सायंकाल के समय आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपको किसी पर भी अत्यधिक भरोसा करने की आवश्यकता नहीं है, नहीं तो वही आपका भरोसा तोड़ सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

सिंह राशि

आज का दिन प्रेमजीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आपको साथी से अपने मन की बातों को साझा करना होगा, तभी वह आपको समझकर आपको सही सलाह देंगे। आज आपके मन की चंचलता के कारण आप का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा, जिसके कारण आपको किसी परीक्षा में असफलता भी हाथ लग सकती है, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता मिलेगी, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आज आपको भावनाओं में बहकर किसी भी निर्णय को लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में वह निर्णय आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।

कन्या राशि

आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे, साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके बिजनेस में फायदा दिलायेगा। आप किसी खास विषय पर परिवार वालों से बातचीत करेंगे। कंप्यूटर क्लास ले रहे छात्रों को आज कुछ अच्छा सिखाने को मिलेगा। आज कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज कुछ नयी सफलताएं आपकी डायरी में जुड़ेगी। साथ ही अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे।

तुला राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपसी समझ और प्यार आपके दाम्पत्य संबंधों को और भी बेहतर बनाएंगे। सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। आज आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की तारीफ होगी। आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। किसी काम को सुलझाने के लिए आपको कोई नया आईडिया सूझेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। आज कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हील स्टेशन पर जाने की प्लानिंग करेंगे। किसी तरह का निवेश करने से पहले आपको अच्छी तरह से सबकुछ जान लेना चाहिए।

धनु राशि

आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे लोगो को आज नया प्रोजेक्ट मिलेगा। इस प्रोजेक्ट से उन्हें अच्छा धन लाभ भी होगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम हाथ में लेने से आप उलझ सकते है, बेहतर रहेगा एक-एक करके काम पूरा करे। कुछ कार्यो में ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आपको नुकसान भी हो सकता है।

मकर राशि

जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है। आज आपको बेवजह तनाव लेने से बचना चाहिए। आज किसी की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। लोग आपकी बातों से सहमत भी होंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। छात्रो को आज सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

आपका दिन शानदार रहेगा। कोई दोस्त आपसे मिलाने आपके घर पर मिलने आ सकता है। जिसके साथ आप अच्छे पकवानों का आनंद उठाएंगे। आज आपके अधूरे कार्य पूरे हो जायेंगे। आज आप साझेदारी के व्यापार में नए एग्रीमेंट बनायेंगे। संपत्ति बढ़ाने की योजना सफल होगी। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आज आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि

आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेगे। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बनाएगी। आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू करने का मन बनायेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा।

Next Story