Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रवार राशिफल: इन पांच राशि वालों को होगा धन लाभ,जानिए अन्य राशियों का हाल...

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 11 मार्च 2022। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 11 मार्च, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

आज किसी से विवाद हो सकता है। आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। पुराना विवाद भी हल हो सकता है। नौकरी में नया पद मिल सकता है। दूसरों के मामले में दखल न दें। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और कोई शुभ कार्य भी किया जा सकता है। कानूनी मामलों में आज सभी फैसले आपके पक्ष में आएंगे। किसी से अनबन हो सकती है। छात्र अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देंगे और अपने लंबित कार्यों को पूरा करेंगे।

वृषभ राशि

आज किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। कारोबारियों के लिए अच्छा समय रहने वाला है। प्रिंट मीडिया में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन काफी व्यस्ततम रहने वाले हैं। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को मनपसंद काम मिलने की संभावना है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन लगेगा। आज शेयर मार्केट में निवेश से पहले सौ बार विचार करें। धन हानि हो सकती है।

मिथुन राशि

आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि वह अपने अटकी हुई योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं, जो भविष्य में उनको लाभ अवश्य देंगे। यदि आप अपनी संतान के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करेंगे, तो आपको भविष्य में उसका भरपूर लाभ मिलेगा, लेकिन छोटे व्यापारियों को आज नकद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आप अपने भाई बहनों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यवसाय को किया हुआ है, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कर्क राशि

आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, लेकिन बेरोजगार लोगों को अभी कुछ समय और भटकना होगा, तभी उन्हें कुछ अवसर प्राप्त हो सकेंगे। आप अपने किसी रिश्तेदार व दोस्त के घर किसी काम के सिलसिले में जा सकते हैं। प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आप अपने दैनिक खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आप जिन पर लगाम लगाने के लिए योजना बना सकते हैं। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। पारिवारिक रूप से आप काफी भावुक महसूस करेंगे और किसी व्यक्ति की सेहत आपको परेशान कर सकती है।

सिंह राशि

आज जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। मित्रों के साथ आप किसी बर्थडे पार्टी में जायेंगे। इस राशि के टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए।

कन्या राशि

आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी, साथ ही कहीं रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद है। काम में सफलता सुनिश्चित होगी।

तुला राशि

आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आपकी सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी, जिससे आज आप अपने कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाएंगे। इस राशि के जो छात्र फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ नया डिजाइन करने को मिलेगा। आज आपके दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। इस राशि के बच्चे अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेलने जायेंगे। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। इस राशि के जिन लोगों का रेस्टोरेंट है, उनके काम में वृद्धि होने की संभावना है। आज उच्चाधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। साथ ही आपका सकारात्मक रवैया करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा।

धनु राशि

आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि

आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखने की जरूरत है। परिवारवालों के साथ किसी टूर का प्लान बनायेंगे। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।

कुंभ राशि

आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए आज शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटी मिलेगी। इस राशि के आई.टी से जुड़े स्टूडेंट्स को लाभ की प्राप्ति होगी। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे।

मीन राशि

आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा आज बेहतर रहने वाला है। आज आप कोई नया काम शुरू करने का विचार बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे से सलाह-मशविरा करते रहे, इससे रिश्ते और बेहतर होंगे। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल आज मिल जायेगा।

Next Story