शुक्रवार राशिफल: वृष, कन्या, तुला सहित इन राशि वालों पर माँ लक्ष्मी की रहेगी कृपा, होगा लाभ...वहीँ इन्हें रहना होगा सावधान... जानिए बाकियों का हाल
t

रायपुर 3 दिसंबर 2021 I इन 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 3 दिसंबर को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। शुक्रवार के दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 3 दिसंबर 2021 को इन राशि वालों को होगा लाभ और किस राशि वालों को रहना होगा सावधान।
मेष राशि
घृणा पर विजय पाने के लिए संवेदनशीलता के स्वभाव को अपनाएं, क्योंकि घृणा की आग बहुत शक्तिशाली होती है और शरीर के साथ-साथ मन को भी प्रभावित करती है. याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज्यादा आकर्षक लगती है, लेकिन इसका केवल बुरा प्रभाव होता है। आर्थिक सुधार के कारण आप लंबे समय से लंबित बिलों और ऋणों को आसानी से चुका पाएंगे। संभव है कि घर में आपके लापरवाह रवैये के कारण आपको आलोचना का सामना करना पड़े। अपने रिश्ते में यथार्थवादी बनने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में आज चीजें आपके अनुसार नहीं रहेंगी।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम-संबंध में सुखद सरप्राइज मिलने की पूरी संभावना है। महत्वपूर्ण घरेलू काम निपटाने में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने से प्रसन्नता मिलेगी। पैसों से जुड़ी चिंताएं खत्म होंगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
मिथुन राशि
आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें अन्यथा कहासुनी हो सकती है। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आपके व्यापार में आपको धन की कमी के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने भाई से भी आज कुछ मदद मांग सकते हैं और आपके घर व व्यापार के कुछ शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन वह उसमे सफल नहीं हो पाएंगे। आज आपके व्यवसाय में व्यस्तता अधिक रहेगी, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे।
सिंह राशि
आज के दिन आपके अंदर दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी। नौकरी में आज काम का दबाव अधिक होने के कारण आप व्यस्त रहेंगे व अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि व्यवसाय में कुछ योजना लंबे समय से रुकी पड़ी थी, तो आज आप उन्हें शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आप के लिए लाभदायक रहेगी। आज आपके शत्रु भी आपके पराक्रम को देखकर हतोत्साहित रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत करेंगे।
कन्या राशि
कारोबार में दिलचस्पी बढ़ेगी। कारोबार का विस्तार भी हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होगें। मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
तुला राशि
आपके लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा. विविध क्षेत्रों में मिलने वाले लाभ से आपकी खुशी बढ़ेगी. गणेशजी की कृपा से आज आपकी आय में भी वृद्धि होगी. मित्रों के लिए खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा. किसी यात्रा या पर्यटन स्थल पर जाने से दिन रोमांचक बन जाएगा. विवाह के इच्छुक लोगों को जीवनसाथी से मिलने के योग हैं. मनपसंद भोजन मिलेगा.
वृश्चिक राशि
आज आपका हर कार्य बिना किसी अड़चन के पूरा होगा. गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नौकरी- व्यवसाय में तरक्की होगी. अधिकारी और घर में बड़ों से लाभ मिलेगा. धन लाभ होगा. गणेशजी की मानें तो आज व्यापारियों को उधार दिया पैसा वापिस मिलेगा. संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. मित्रों, और कुछ रिश्तेदारों से लाभ मिलेगा.
धनु राशि
आज स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की आशंका है. शारीरिक रूप से आलस्य की भावना रहेगी. मानसिक रूप से भी चिंता और तनाव बनी रहेगी. व्यवसाय में कई विघ्न आ सकते हैं. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. किसी भी काम की शुरुआत संभलकर करें. अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. गणेशजी के अनुसार आज विरोधियों के साथ किसी भी बात पर विवाद न करें.
मकर राशि
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां बढ़ सकती हैं।
कुंभ राशि
पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन राशि
बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित परिणाम की प्राप्ति होगी।
- राशिफल शुक्रवार राशिफल राशिफल 3 दिसम्बर 2021 Friday Horoscope The people of these zodiac signs including Taurus Virgo Libra will be blessed by Mother Lakshmi they will be benefited ...there they have to be careful ... know the condition of the res वृष कन्या तुला सहित इन राशि वालों पर माँ लक्ष्मी की रहेगी कृपा होगा लाभवृष होगा लाभ