Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रवार राशिफल: इन छह राशि के जातक नौकरी पाने में होंगे सफल, मिलेगा धनलाभ... जानिए बाकियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 28 जनवरी 2022। आज का राशिफल बताता है कि किस राशि के जातक नए काम करेंगे और किसे नौकरी में लाभ मिलेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आज आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेंगे, लेकिन आज आपको यदि कोई पहले से रोग था, तो उसके कष्टों में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और आप अपने कुछ कामों को आगे के लिए भी चला सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से पहले अपना यदि कोई कानूनी कार्य हो, तो उसे आगे के लिए ना टलाएं, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बनाएंगे, जिनके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, जो लोग विदेशों से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे और अपने लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं, जिसे देखकर आपके परिवार का ही कोई सदस्य आपसे ईष्या कर सकता है, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। संतान को यदि कोई परेशानी थी, तो आज वह भी दूर हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने माता पिता के आशीर्वाद से जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य करेंगे, लेकिन यदि आज परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित किसी निर्णय को लेना हो, तो उसमें परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें।

मिथुन राशि

आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। आपको रेस्टोरेंट के बिजनेस में इनवेस्ट करने में लाभ होगा। आपको अपने जीवनसाथी से कोई उपहार मिलेगा, जिससे आप दोनों के संबंध में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें, आपको लाभ मिलेगा। सामने आई समस्याओं को सुलझाने में आप सफल साबित होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशखबरी मिलेगी।

कर्क राशि

आज आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अगर किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाह रहें है तो राहुकाल देखकर ही शुरूआत करें। इस राशि के लोगों को अपने जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा। बच्चे माता पिता के साथ धार्मिक कार्यें में मन लगाएंगे। इस राशि के लोगों के जीवन में आ रही विवाह संबंधी समस्याएं आज खत्म हो जायेगी। आज आपको मेहनत के अनुरूप ही सफलता हासिल होगा। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

सिंह राशि

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। अपने कार्यो में कामयाबी का परचम लहराएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। पढ़ाई में अच्छे परफॉर्मेंस को देखते हुए आपके टीचर्स आपको आज क्लास में सम्मानित करेंगे। आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अगर आप समाजिक कार्यो में सहयोग देने की सोच रहे है, तो इससे आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहें हैं। माता-पिता का आर्शीवाद प्राप्त होता रहेगा।

कन्या राशि

आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें। आज विरोधी भी आपके तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, ऐसा करने से आपको फायदा होगा। बच्चों का ज्यादा समय आज सोशल मीडिया पर बीतेगा, अच्छा रहेगा पढाई पर ध्यान दें। महिलाएं आज अपने घर के कामों से जल्द ही फ्री हो जायेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि

आज किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। आज आपके रुके हुये कार्य पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज लंच का आनंद उठाएंगे। आप अपने भाई बहन को खुश करने के लिए उन्हे कोई गिफ्ट देंगे। आज व्यपार में बदलाव करने की भी सोच सकते है, इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। लवमेट्स परिणय सूत्र में बंधने के लिए अपने घर वालों से बात करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। घर के मामलो मे दूसरों की राय लेने से बचें। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देगी। आज पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनाथी के साथ समय बिता कर आपको अच्छा महसूस होगा। आज आप बिजनेस को बढाने के नये तरीके सोचेंगे। सेहत के लिहाज से आप तंदरुस्त रहेंगें। आज आपको व्यापार में अचानक धन लाभ होगा।

धनु राशि

आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिज़नेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट्स लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आपके और भाई के बीच किसी बात को लेकर चर्चा होगी। विद्युत उपकरण खरीदने के लिए आज का दिन शुभ हैं।आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें।

मकर राशि

आज आपको धन लाभ होगा। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में सोच समझ कर ही निर्णय लें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए फॉर्म भरेंगे। नौकरी कर रहे लोगो की आय में बढोतरी होगी। आज आपकी सेहत में सुधार होगा। आज आपके कारोबार में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि

आपका रूझान आध्यात्म के प्रति अधिक लगा रहेगा। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। आज आप घर में ज्यादा समय ज्यादा व्यतीत करेगें। पैसों से जुड़ी समस्या आज समाप्त हो जाएगी। व्यवसाय से धन लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलाने के योग बन रहें है। दाम्पत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज आपके सेहत में सुधार आयेगा

मीन राशि

आज आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। आज आप कोई अच्छी सी किताब पढ़कर अपना समय व्यतीत करेंगे। आज अपने जीवनसाथी को गुलाब देंगे, साथ ही आपके व्यवहार से आपका जीवनसाथी खुश होंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगो का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रो को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। आज आप अपने बढ़ते खर्च को रोकने का नया प्लान बनायेंगे।


Next Story