Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रवार राशिफल: इन राशि वालों का दिन रहेगा अच्छा, मिलेगी धन-दौलत... जानिए आप लिए कैसा रहेगा आज का दिन...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 19 August 2022 Ka Rashifal - रायपुर I सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 19 अगस्त शुक्रवार

तिथि – अष्टमी तिथि 10:59 PM तक फिर नवमी

नक्षत्र- कृत्तिका 01:53 AM तक फिर रोहिणी

योग- व्याघात

राहुकाल - 10:54 AM से 12:30 PM तक

चन्द्रमा - चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आय बढ़ाने के लिए विशेष प्रयत्न करेंगे। शेयर सट्टे से लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में सफलता छात्रों के लिए भी यह समय बेहतर साबित होगा। परिवार और संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा है। पुत्र, पत्नी के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात चल सकती है। परिवार में किसी से विवाद होने पर अशांति बनी रहेगी। धार्मिक काम में मन लगाने की सलाहहै। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

आज का शुभ रंग - नारंगी

आज का मंत्र- जन्माष्टमी पर घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाएं, लाभ मिलेगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज जमीन-जायदाद के मामलों मे लाभ की स्थिति है। कानूनी मामलों में यह दिन आपके पक्ष में हैं। विरोधियों को पराजित करेंगे। प्रेम के मामले में आज ठीक-ठाक है। संबंधों में निकटता आएगी। सेहत के लिए मिला-जुला है। नौकरी व व्यवसाय मे लाभ के आसार है। छात्रों को पढाई में अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- श्री कृष्ण के मंत्र 'ॐ कमलनाथाय नम:' का जाप करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज नये बिजनेस में पूंजी निवेश करेंगे। बड़ों से सलाह लेकर काम करें। ऑफिस में उथल-पुथल से परेशान होंगे।सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहेगी। माता-पिता का ख्याल रखें। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। रोजगार की दिशा में किये गये प्रयत्न में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी करियर को लेकर परेशान होंगे। संतान से सुखद अनुभूति होगी।

आज का शुभ रंग- पीला।

आज का मंत्र राधा-कृष्ण की पूजा करेंगे तो निजी संबंध मजबूत होंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज बाहर की दुनिया से तालमेल बिठाने में दिक्कतें आएंगी। बढ़ती जिम्मेदारियों की वजह से परेशान रहेंगे। जातक सेहत की वजह से परेशान रहेंगे। पढ़ाई करने वालो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का समान खरीदेंगे। ऑफिस व बिजनेस में वृद्धि होगी। किसी समारोह में शामिल होंगे व सम्मान मिलेगा।

आज का शुभ रंग-हरा।

आज का मंत्र- श्री कृष्ण को तुलसी अर्पित करें और 'ॐ गोविन्दाय नम:' मं‍त्र का जाप करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले किसी से लेन-देन सोच-समझकर करें। जॉब के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। रचनात्मक कामों में रुचि बढेगी। पारंपरिक व धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। सरकारी लोगों का प्रमोशन होगा। किसी अधिकारी के सहयोग से लाभ मिलेगा। जातक की बौद्धिक क्षमता की प्रशंसा होगी। किसी यात्रा पर जाएंगे तो लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- - श्री कृष्ण को सफेद गुलाब अर्पित करें और राधाष्टक का पाठ करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज जातक का मन बेचैन रहेगा। पढने वालों के लिए समय बहुत अच्छा है। आज कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। ऑफिस में आलस छोड़कर काम पर ध्यान दें।भौतिक सुख-साधनों में खर्च करेंगे। संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय लाभदायक हो सकता है। संतान पक्ष से दुख का समाचार मिलेगा।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र- श्री कृष्ण के मंत्र 'ॐ कोटि-सूर्य-समप्रभाय नम:' का जाप करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज धन के मामले में कई तरफ से लाभ के योग है। कई तरह की घर-बाहर की जिम्मेदारियों के पूरा करेंगे। मां की मदद से परिवार की जिम्मेदारी का अच्छी तरह वहन करेंगे। ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन से जातक को लाभ संभव है। नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। समाज के वर्चस्वशाली लोगों से निकटता बढ़ेगी।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज सफेद या लाल कपड़े पहन कर काम करेंगे तो लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज वैवाहिक जीवन में बहसबाजी संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। ऑफिस में काम की तारीफ होगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है। शिक्षा में सहयोग मिलेगा। धन संबंधी ममालों में सफलता हासिल होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ समय बर्बाद न करें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- श्री कृष्ण के बाल स्वरूप का ध्यान कर 'ॐ देवकी-नंदनाय नम:' का जाप करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज नौकरी में भी लाभ होगा। जातक के किए गए काम से अपेक्षित लाभ मिलेगा। संपत्ति के कामों में भी लाभ होगा। बिजनेस के काम में सरकारी बाधा उत्पन्न हो सकती है। परिवार में सौहार्द्रपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- श्री कृष्ण के नटखट रूप का ध्यान कर 'ॐ यशोदा-वत्सलाय नम:' का जाप करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले नया लक्ष्य को पूरा करने में सफल हो सकेंगे। मेहनत के बलबूते ही पद, प्रतिष्ठा और पैसा प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगे। आज खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। एकाग्रता के लिए मेडिटेशन करें। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- श्री कृष्ण के दया रूप का ध्यान कर 'ॐ दयानिधाय नम:' का जाप करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज आर्थिक क्षेत्र में बेहतर देने वाला है। कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। ऑफिस में छवि सुधरेगी। आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रकार के प्रयत्न करेंगे। आज तनाव मुक्त रहेंगे। चिंताओं को दूर रखकर काम करेंगे। काम में एक लक्ष्य बनाकर चलने की सलाह है। अच्छे गुणों के कारण आप कई पुराने काम बनाने में सक्षम हो सकेंगे। परिवार और संबंधों की बात करें, तो पारिवारिक जीवन सामान्य है

आज का मंत्र- श्री कृष्ण के गुरु रूप का ध्यान कर 'ॐ जगद्‍गुरुवे नम': का जाप करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज सरकारी कर्मियों को नौकरी में कुछ परिवर्तन होंगे जो उन्हें सुखद एहसास देंगे। टेंशन की वजह से नेगेटिविटी हावी रहेगी। बिजनेस योग्यता से मिलेगा। ध्यान रखें कि संबंधों में कटुता न पैदा करें। किसी अपने से कष्ट होगा।आज अधिकारियों से लाभ मिलेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कुल मिलाकर दिन आगदौड़ भरा रहेगा।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- आज वराह भगवान का ध्यान कर 'ॐ वराह नम:' का जाप करें।

Next Story