Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रवार राशिफल: वृष, मिथुन, कन्या दिन रहेगा शानदार... इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 26 नवम्बर 2021। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 26 नवंबर को शुक्रवार है। शुक्रवार के दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 26 नवंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी उच्च अधिकारी की कृपा से उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ा रह सकता है, जिसके कारण आप अपने परिवार के किसी सदस्य से भी भला बुरा बोल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा। मामा पक्ष की ओर से आज आपको धन लाभ हो सकता है।

वृष राशि

आज आपको तकदीर बदलने के मौके मिलेंगे। किसी बड़ी कम्पनी से डील फिक्स हो सकती है। समय-समय पर मेलबॉक्स चेक करते रहें क्योंकि किसी भी समय कोई जरूरी मैसेज आ सकता हैं। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं उन्हें जल्द सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। परिवार के लोग अपकी हर तरह से सहायता करेंगे। माता से अपने दिल की बात शेयर करने से मन को शांति मिलेगी। लवमेट्स से सरप्राइज मिलेगा।

मिथुन राशि

आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे जिससे आगे चलकर आपको आर्थिक लाभ होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। आपका कोई मित्र कारोबार में साझेदारी के लिए हाथ बढ़ाएगा। आज आप अपनी पर्सनालिटी में अच्छे सुधार लाएंगे जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। इस राशि के जो छात्र मास कम्युनिकेशन कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। सेहत अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

कर्क राशि

आज बेहतर होगा की आप व्यवहारिक होकर अपने चिड़चिड़ेपन को दूर करने की कोशिश करें। उन लोगों से दूर रहने की जरूरत है जो ओवर रिएक्ट करते हैं। इस राशि के विवाहितों को परिवार की स्थिति के बारे में सोचना पड़ेगा जिसमें अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। छात्र नया टाइम टेबल बनाकर तैयारी करेंगे तो फायदा मिलेगा। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।

सिंह राशि

आज कामकाज में मन लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परफॉरमेंस अच्छी होने से ऑफिस में आपकी अलग पहचान बनेगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते समय सतर्क रहें कोई ज्ञान की बात सुनने को मिलेगी। इस राशि के जो लोग वकील हैं वह अपने किसी पुराने केस पर स्टडी करेंगे। विरोधी पक्ष आपको भ्रमित करने की पूरी कोशिश करेगा। समझदारी से काम लेने पर सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। लवमेट आपने साथी की भावनाओं को समझेंगे।

कन्या राशि

आज का दिन लाभदायी है। कायक्षेत्र में अच्छा माहौल रहेगा और व्यापार-व्यवसाय में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना रहेगी। आकस्मिक धनलाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। घर की साज-सजावट में नयापन लाएंगे। वाहन-सुख भी मिलेगा। सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। रमणीय स्थान पर प्रवास का आनंद ले सकेंगे।

तुला राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। नई योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। फिर भी कार्य में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। मध्याह्न के बाद व्यापार के अनुकूल वातावरण सर्जित होगा। इसी कार्य के लिए कहीं बाहर जाने की संभावनाएं भी उपस्थित हो सकती हैं। पदोन्नति के योग हैं। आपकी कार्यपद्धति से उच्च अधिकारी भी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ों से लाभ की आशा है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने पर हताशा से उबर पाएंगे। अनैतिक और अप्रमाणिक कार्य विपत्ति में डाल सकता है, इसलिए संभव हो तो उससे दूर रहें। आकस्मिक प्रवास का योग है। मध्याह्न के बाद अच्छी समय अच्छा बीतेगा। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में विशेष रुची रहेगी। व्यापार में विकास होने से नई योजनाएं भी अमल में आएंगी। वाद-विवाद से बचें।

धनु राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी के साथ भावनात्मक संबंध से बंध सकते हैं और उस संबंध में आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। इस प्रवृत्ति में मित्रों का सहकार मिलने से मनोरंजन का आनंद दुगुना हो जाएगा। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। क्रोध पर संयम रखें। वाणी उग्र न हो जाए, इसका भी ध्यान रखें। नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए समय अच्छा नहीं है।

मकर राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ होगा। व्यापार के विस्तार की नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं, जिनमें सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति का प्रबल योग है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अच्छे वस्त्र और अच्छे खान-पान से मन प्रफुल्लित रहेगा। मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। छोटे प्रवास या पर्यटन पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

कुम्भ राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार में समय अनुकूल रहेगा और आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार में विकास होने से मन में आनंद छाया रहेगा। वस्त्राभूषणों की खरीदी आपके लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी। कला के प्रति आपकी अभिरुची विशेष रहेगी। घर की साज-सजावट में नयापन लाएंगे। वाहन-सुख भी मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। खान-पान में संयम रखें।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। कारोबार में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति सम्बंधित दस्तावेजों को लेकर सावधानी रखना होगा। सोच-समझकर और किसी की सलाह लेकर किया गया निवेश लाभदायक रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।


Next Story