Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रवार राशिफल: माह के पहले दिन आज इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क...इनके बनेंगे बिगड़े हुए काम, होगा लाभ...जानिए बाकियों का हाल...

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 1 अप्रैल 2022 I 1 अप्रैल 2022 में ग्रहों की स्थितियां बदलेंगी, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर दिखेगा. अप्रैल माह में राशियों के जातकों के जीवन में कई प्रकार के परिवर्तन होंगे. आइए जानते हैं आपके राशिफल के बारे में.

मेष राशि: इस राशि के लोग आज जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में उन्नति होगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

वृष राशि: व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति होगी। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। उड़द का दान करें।

मिथुन राशि: आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी । आज आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के छात्रो को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लवमेट्स के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी ।

कर्क राशि: आज ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ होगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच सकारात्मक बनेगी। जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ आयेंगी।

सिंह राशि: आज संतान सुख की प्राप्ति के योग बने हुए है।आज आपको दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। मन-मुताबिक काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अधिकारी वर्ग से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा ।

कन्या राशि: आज रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभहोगा।आज कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने से लाभ की प्राप्ति होगी।किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सफल होगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतर बना रहेगा। आज आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे।

तुला राशि: आज यात्रा से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। श्री सूक्त का पाठ करें। आज बड़े भाई की सहायता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। गेंहू व गुड़ का दान करें।

वृश्चिक राशि: पंचम सूर्य व चन्द्रमा अनुकूल हैं। आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे। आज आप हनुमानबाहुक का पाठ करें। लाल व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

धनु राशि: तृतीय गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। आसमानी व नारंगी रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मकर राशि: आज रुका धन मिलेगा। सूर्य व चन्द्र का द्वितीय गोचर छात्रों के लिए बेहतर है। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। मसूर का दान करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। तिल का दान करें।

कुंभ राशि: आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। आज घर में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना बनी हुयी है।

मीन राशि: आज आप किसी नए काम की प्लानिंग करेंगे। आज परिवार वालों के साथ आप खुशनुमा पल बितायेंगे। आपके व्यवहार से कुछ लोग बेहद प्रभावित होंगे। किसी खास मामले में आपको अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी। आर्थिक पक्ष में पहले की अपेक्षा मजबूती आयेगी। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायों से छुटकारा मिलेगा। लवमेट्स के रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी।

Next Story