Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रवार राशिफल: सिंह-धनु राशि वालों का शानदार रहेगा दिन, इन राशि वालों को मिलेगी धन-दौलत... वहीं इस राशियों को रहेना होगा सावधान

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 22 अप्रैल 2022 I राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है. ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। 22 अप्रैल 2022 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 22 अप्रैल 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि

आज आपका काम मन-मुताबिक पूरा होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा होगा। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर बना रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आपको कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। आज आप खुद को शांत बनाये रखने की कोशिश करेंगे। अनुभवी व्यक्ति के साथ रहने से आज आपको कई तरह के अनुभव मिलेंगे। कोई रचनात्मक काम आपके दिमाग में आयेगा। आपको कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा।

वृषभ राशि

आज का दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे, ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रुचि सुदृढ़ होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा।

कर्क राशि

आज आपका दिन ठीक नहीं है। जरूरत से ज्यादा खर्चों में बढ़ोतरी होने की वजह से आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। दोस्तों के साथ आप सुकून भरा समय व्यतीत करेंगे। यदि आप करियर में बदलाव करना चाहते हैं, तो आपको उसका मौका मिल सकता है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए बेहतर अवसर आएंगे लेकिन उन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी ना मिलने की वजह से अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है। गुरुजनों का साथ पाकर अपनी समस्याओं का हल खोजने में सफल रहेंगे। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें।

सिंह राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी मित्र की सहायता करने का मौका मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना चाहिए। इस राशि के छात्रों को मेहनत करने की आवश्यकता है। ऑफिस में कार्यों को पूरा करने में बॉस से सलाह मिलेगी, जिससे आपका काम पूरा भी हो जायेगा। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है।

कन्या राशि

आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार पर ध्यान दें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। म‍ित्रों के सहयोग से कारोबार में तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

तुला राशि

शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा और सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्चशिक्षा के लिए विदेश प्रवास के भी योग बन रहे हैं। संचित धन में वृद्धि होगी।मन प्रसन्न रहेगा।किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

वृश्चिक राशि

मानसिक शान्ति‍ रहेगी। परिवार में सुख-शान्त‍ि रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आय वृद्धि होगी। वाहन सुख का विस्तार हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। यात्रा पर जाना हो सकता है।

धनु राशि

आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ़ होगी। साथ ही सहयोगियों का पूरा सपोर्ट भी मिलेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। सेहत के लिहाज से आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। भाग्य का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है।

मकर राशि

आज अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आपको धन लाभ के नए सोर्स मिलेंगे। आप परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे, जिससे सबके साथ ताल-मेल बढ़ेगा। बचपन के किसी दोस्त से आपकी मुलाकात होगी। आप उनके साथ देर तक बात करेंगे। दिनभर के कामों से आपको आलस्य महसूस होगा, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचने की कोशिश करनी चाहिए।

कुंभ राशि

आज लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। इस राशि के जो छात्र हाई एजुकेशन पाना चाहते हैं, उनके लिये आज का दिन अनुकूल है। सफलता आपके कदम चूमेगी। आज संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। इस राशि के कारोबारियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी।

मीन राशि

आज कोई व्यक्ति आपके लिए मददगार होगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। परिवार में उत्साह बना रहेगा। संतान को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा होगा। ऑफिस में कोई सहकर्मी बॉस से आपकी शिकायत कर सकता है। दूसरे शहर में रह रहे लवमेट्स को आज मिलने का मौका मिलेगा।

Next Story