Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रवार राशिफल: कर्क, कन्या, वृश्चिक, कुम्भ राशि वालों का दिन रहेगा अच्छा... वहीँ इन्हें रहना होगा सावधान

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 11 फरवरी 2022. आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।

मेष राशि

आज का दिन सेहत के लिहाज से अनुकूल रहने वाला है, क्योंकि आपको जो पहले से रोग था, तो उसमें आज सुधार होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थी भी एकाग्र होकर पढ़ने लिखने में रुचि दिखाएंगे और परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। आज आपको जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में चल रही कुछ समस्याओं के समाधान के लिए किसी से बातचीत करनी पड़ सकती है। यदि आप आज किसी नए वाहन, भूमि अथवा जमीन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है, इसलिए आपको अपने खर्चों में हो रही वृद्धि के कारण एक सही बचत बनाकर चलना होगा, तभी आप उसका लाभ ले पाएंगे, नहीं तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है। विदेशों से व्यापार कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण उनकी कोई रुकी हुई डील भी फाइनल होगी। आज आपको अपने पिताजी से किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना चाहिए। यदि आपने उसे आगे के लिए टाला, तो बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों को आज कुछ नए लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा, जिनसे उनके कारोबार पर असर भी बहुत अच्छा पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में भाई बहनों का आज आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, जिसके कारण उनके चल रहे मनमुटाव भी समाप्त होंगे। यदि आज आप अपने धन का निवेश करें, तो उसमें किसी विशेषज्ञ से ही सलाह लें, तभी वह बाद में आपको दोगना होकर मिल सकता है, जो लोग आज किसी यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, नहीं तो उसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा, इसलिए सावधान रहें।

कर्क राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और कारोबार विस्तार की योजना बनाएंगे। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, जो कि भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ पिकनिक या धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।

सिंह राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च अधिक होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। इसलिए वाणी पर संयम रखें।

कन्या राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धन लाभ की संभावना रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा और कार्य सफल होंगे। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां अच्छी चलेगीं और कार्यों में भी सफलता मिलेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा, जिससे थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। परिजनों से भी कलह हो सकती है। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

वृश्चिक राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अनुकूल वातावरण रहेगा। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। पैसों के लेन-देन से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

धनु राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी और छोटी-छोटी परेशानियां आएंगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्य सफल होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दिन भागदौड़ में बीतेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मकर राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से तनाव का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कुम्भ राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धनलाभ की संभावना रहेगी। काम की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव हो सकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल होगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्य आसानी से सफल होंगे। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचें और सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।


Next Story