Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रवार राशिफल: मेष, कर्क, सिंह, मीन राशि वालों की किस्मत देगी साथ, वहीं वृष, सहित ये राशि वाले रहे सावधान... जानें अन्य का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 5 नवम्बर 2021। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 5 नवंबर को गोवर्धन पूजा है। इस दिन गोवर्धन और गायों की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 5 नवंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान....

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपका कोई मित्र आपको कोई ऐसा लाभ का सौदा बता सकता है, जिसके कारण आप अपने धन को कहीं पर निवेश करने का मन बनाएंगे। आज आप अपने दिन का कुछ समय परोपकार के कार्य में भी व्यतीत करेंगे। आज आपकी तरक्की देख कर आपसे ईष्या कर सकते हैं, लेकिन आप अपने मधुर स्वभाव के कारण आप उन्हें अपना बनाने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपनी संतान के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि

आज दिन का काफी समय अपने परिवार के सदस्य के साथ व्यतीत करेंगे। आज घर परिवार में कोई तनाव चल रहा है, तो आप जिसे समाप्त करने के लिए अपने किसी परिजन से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज आपको कोई चपेट लग सकती हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी और आपका मन प्रसन्न होगा।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उतम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपको अपने बुजुर्गों के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज सायंकाल के समय आपको शीघ्र वाहनों से के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपको व्यर्थ व्यय करने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया तो, वह आपके धन कोष को भी खाली कर सकता है। आज आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आप का मनोबल भी बढ़ेगा।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपसे आपके घर परिवार में कोई सलाह मांगे, तो बहुत ही सोच विचार करे, नहीं तो वह भविष्य में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकती है। आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है, जिसके कारण आपके धनकोष में वृद्धि होगी और आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आज आप अपने घर के सदस्यो की इच्छाओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।

सिंह राशि

आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आपको आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। इससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। किसी काम को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आएंगी। लवमेट के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।

कन्या राशि

आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर विचार कर ले तो अच्छा होगा। किसी पुराने विवाद का फैसला आपके पक्ष में आएगा। परिवार वालों के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरा करने में सफल होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। छात्रों की पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ेगी। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये ऑफर आयेगा। कार्यक्षेत्र मे सफलता मिलेगी।

तुला राशि

आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके घर पर कोई दोस्त या रिश्तेदार आपसे मिलाने आयेंगे। जिसके साथ आप लंच करने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के जो लोग प्रापर्टी डीलर का काम कर रहे हैं, उनके लिये दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कोई नया कॉट्रेक्ट मिलेगा। आपकी सेहत पहले से अच्छी रहेगी। लवमेट्स अपने बारे में घर पर बताएंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशखबरी मिलेगी। जिससे आप खुशी से झूम उठेंगे।

वृश्चिक राशि

किस्मत आपके साथ रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्याएं हल हो जाएंगी। किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे, तो नतीजे आपके फेवर में रहेगा। घर और ऑफिस दोनों जगह का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा। बच्चों की जरूरतों का ख्याल रखें। कारोबारियों को रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होने वाला है। ऑफिस में बॉस आपकी मेहनत और लगन से प्रसन्न होकर आपकी सैलरी में वृद्धि करेंगे।

धनु राशि

आप कोई नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे। इस राशि के छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आपके सभी कार्य समय रहते पूरा होंगे। इस राशि के मीडिया से जुड़े हुए लोगों को किसी खबर को कवर करने के लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। छात्रों को परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आप किसी बड़ी कंपनी के साथ डील फाइनल करने में सफल होंगे।

मकर राशि

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यों को पूरा करने में बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा। नए काम को शुरु करने में भाग्य का साथ मिलेगा। आपको अचानक धन प्राप्ति के स्त्रोत प्राप्त होंगे। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत के अनुरूप ही परिणाम हासिल होगें। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने में सीनियर्स की मदद मिलेगी। आपके माता की सेहत में सुधार होगा। इस राशि के वकालत कर रहे छात्रों को किसी अच्छे वकील के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि

आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लग रहेगा। शाम तक घर पर ही किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। आपको अपनी माता से कोई सरप्राइज मिलेगा। इस राशि के जो लोग पत्रकार हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे और समाज में उनका नाम होगा। आपके रूके हुए पैसे वापस मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और अच्छी होगी। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखने से दम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

मीन राशि

आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका समय बच्चों के साथ बितेगा, जिससे परिवारिक महौल भी खुशनुमा रहेगा। आप कुछ नया और सकारात्मक काम करने की सोचेंगे, आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करके छोटी मोटी स्वास्थ्य सम्बधि समस्यायों से झुटकारा पायेंगे। आप अपने व्यापार की गति को बेहतर बनाने के लिए कोई नयी योजना बनायेंगे। करियर में आगे बढ़ने के लिए बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में नयापन आएगा।

Next Story