Begin typing your search above and press return to search.

पूर्व मंत्री ने खुद को मारी गोली: पोती से यौन शोषण करने का लगा था आरोप, पानी की टंकी पर चढ़कर मार ली गोली...

पूर्व मंत्री ने खुद को मारी गोली: पोती से यौन शोषण करने का लगा था आरोप, पानी की टंकी पर चढ़कर मार ली गोली...
X
By NPG News

हल्द्वानी 28 मई 2022। उत्तराखंड में एनडी तिवारी के मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान मंत्री रहे राजेंद्र बहुगुणा ने बुधवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वह 59 साल के थे और उन पर अपनी पोती के साथ यौन शोषण करने के आरोप थे।

राजेंद्र बहुगुणा की बहू ने उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद से राजेंद्र काफी आहत थे। उन्होंने सुसाइड करने से पहले पुलिस को फोन किया और फिर टंकी पर चढ़कर पिस्टल से गोली मार ली। पुलिस ने राजेंद्र की बहू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि 59 वर्षीय राजेंद्र बहुगुणा की पुत्रवधू की शिकायत पर हाल ही में उन पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना हल्द्वानी की भगत सिंह कॉलोनी में बुधवार को हुई। दिवंगत नेता नारायण दत्त तिवारी के मुख्यमंत्रित्व काल में बहुगुणा को एक साल के लिए राज्य मंत्री स्तर के पद पर भी नियुकत किया गया था। बहुगुणा के पुत्र ने अपनी पत्नी पर अपने पिता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ पुलिस में तहरीर दी।

बता दें,राजेंद्र बहुगुणा हल्द्वानी में रोडवेज यूनियन के नेता थे। जब एनडी तिवारी राज्य के सीएम थे, तब साल 2004 से 2005 तक राजेंद्र बहुगुणा को राज्य मंत्री का दर्जा मिला था।

Next Story