Begin typing your search above and press return to search.

पूर्व मंत्री राजेश मूणत हिरासत में: राजधानी पुलिस के साथ तीखी बहस.. गाली भी, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हाथापाई

पूर्व मंत्री राजेश मूणत हिरासत में: राजधानी पुलिस के साथ तीखी बहस.. गाली भी, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हाथापाई
X
By NPG News


रायपुर,5 फ़रवरी 2022। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के फाफाडीह इलाक़े स्थित नीजि हॉटल में कार्यक्रम के दौरान बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौजुद पूर्व मंत्री राजेश मूणत और मंत्री रुद्र गुरु के बंगले के दरवाज़े पर मौजुद तीन कार्यकर्ताओं की भिड़ंत हो गई। उस वक्त जबकि बीच बचाव के लिए पुलिस अधिकारी पहुँचे तो पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने गाली गलौज की बोली का इस्तेमाल कर दिया।भारी हंगामे के बीच पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हूज्जतबाजी करने वाले भाजपाईयों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया, उसी वक्त राजेश मुणत भी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेते देख खुद से पुलिस गाड़ी में बैठ गए। सभी को विधानसभा थाना ले ज़ाया गया है। खबरें हैं कि पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ विवाद तब हुआ जबकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने के दौरान मंत्री रुद्र गुरु के बंगले के सामने खड़े तीन युवकों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि काली शर्ट पहनकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। मामला यहीं से तूल पकड़ गया जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री राजेश मूणत विवाद में कूद पड़े और मंत्री बंगले के सामने मौजुद युवकों जिन्हें मुंगेली का कांग्रेसी कार्यकर्ता बताया जा रहा है उनपर फट पड़े। गरजते बरसते पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने तब ही पुलिस अधिकारियों और मंत्री बंगले के सामने खड़े युवकों को गाली दे दी। उत्तेजित भाजपा कार्यकर्ताओं और युवकों के बीच हल्की खींचतान भी हुई।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाते ही पुलिस ने वीडियो के आधार पर मारपीट की कोशिश करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, इसे देख राजेश मूणत भी पुलिस गाड़ी में बैठ गए।

राजधानी पुलिस सभी को विधानसभा थाना ले गई है। खबरें हैं कि राजेश मूणत ने राजधानी पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने उन्हें जबरन गाडी में बैठाया।

Next Story