Begin typing your search above and press return to search.

पूर्व मंत्री व पूर्व महिला विधायक को 10-10 साल की सजा...जानिए क्या था पूरा मामला...

पूर्व मंत्री व पूर्व महिला विधायक को 10-10 साल की सजा...जानिए क्या था पूरा मामला...
X
By NPG News

रांची 24 मार्च 2022. हजारीबाग जिले के बड़कागांव के चीरूडीह में एनटीपीसी द्वारा अधिग्रहित क्षेत्र में खनन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए हिंसा मामले में अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव एवं उनकी पत्नी निर्मला देवी को अधिकतम 10-10 साल की सजा सुनाई है। दोनों पति पत्नी को हिंसा, आगजनी और सरकारी काम में बाधा डालने का दोषी माना है. इस मामले में पहले ही अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया था, जबकि इनके पुत्र अंकित कुमार को अदालत ने पिछले दिनों बरी कर दिया था. ये मामला कांड संख्या 228/16 से जुड़ा है.

झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित चिरूडीह हत्याकांड से जुड़े मामले में अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने आज सजा के बिंदु पर सुनवाई की. इसके बाद झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक व उनकी पत्नी निर्मला देवी को अदालत ने 10-10 साल की सजा सुनायी. आपको बता दें कि पिछले दिनों अदालत ने इन्हें दोषी करार दिया था, जबकि पुत्र अंकित कुमार को अदालत ने बरी कर दिया था. ये मामला चिरूडीह खनन को लेकर कफन सत्याग्रह से जुड़ा है.

घटना 1 अक्टूबर 2016 की है। बड़कागढ़ के चिरूडीह के खनन क्षेत्र में एनटीपीसी को जमीन दी गई गई थी। एनटीपीसी अधिग्रहित क्षेत्र से कोयला खनन कर रहा था। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव व तत्कालीन विधायक निर्मला देवी अधिग्रहण का विरोध कर रहे थे।

15 सितंबर 2016 को निर्मला देवी अपने समर्थकों के साथ कफन सत्याग्रह पर बैठ गई। यह सत्याग्रह 30 सितंबर तक जारी रहा। इस कारण उत्खनन कार्य अवरुद्ध हो गया। एक अक्टूबर की सुबह छह बजे एएसपी कुलदीप कुमार, सीओ शैलेश कुमार सिंह अन्य पुलिस अधिकारी व जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। सत्याग्रह कर रहे लोगों को विरोध समाप्त करने की अपील की। नहीं मानने पर पुलिस बल ने विधायक निर्मला देवी को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए बड़कागांव की पूर्व विधायक निर्मला देवी को छुड़ाने के लिए भीड़ ने हमला कर उन्हें छुड़ा लिया था. इस दौरान पुलिस को अपने बचाव में गोली चलानी पड़ी थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी थी. इसी मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, बड़कागांव की पूर्व विधायक निर्मला देवी और पुत्र अंकित कुमार सहित सैकड़ों लोगों को आरोपी बनाया गया था.



Next Story