Begin typing your search above and press return to search.

पांच की मौत: होली खेलने के बाद नहाने के दौरान 5 बच्चे नदी में डूबे

पांच की मौत: होली खेलने के बाद नहाने के दौरान 5 बच्चे नदी में डूबे
X
By NPG News

द्वारिका, 18 मार्च 2022। होली के मौके पर एक दुखद घटना हुई है। गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के भंवड़ कस्बे के पास त्रिवेणी नदी में शुक्रवार को पांच किशोर डूब गए। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को धुलेटी मनाने के बाद पांचों किशोर नदी में स्नान के लिए आये थे। स्नान के दौरान वे नदी में डूब गए।

भानवड़ पुलिस के अनुसार सारे बच्चे धुलेटी मनाने के बाद स्नान के लिए नदी में उतरे थे, लेकिन नदी की गहराई का आकलन नहीं कर पाए। ज्यादा गहराई में जाने के कारण वे डूबने लगे। उन्होंने आगे बचाया कि पांचों किशोरों की पहचान स्थानीय निकायों निवासी जीत लुहार (16), हिमांशु राठौड़ (17), भूपेन बगड़ा (16), धवल चंदेगरा (16) और हितार्थ गोस्वामी (16) के रूप में की है।

Next Story