Begin typing your search above and press return to search.

रायगढ़ में 75 किलो गाँजा समेत पाँच गिरफ़्तार..ओड़िसा के सप्लायर और जांजगीर के गाँजा ख़रीदार पर भी FIR

रायगढ़ में 75 किलो गाँजा समेत पाँच गिरफ़्तार..ओड़िसा के सप्लायर और जांजगीर के गाँजा ख़रीदार पर भी FIR
X
By NPG News

रायगढ़ 27 दिसंबर 2021। ज़िले में तीन अलग अलग जगहों पर हुई कार्यवाही में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 75 किलो गाँजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में पाँच तस्करों को भी गिरफ़्तार किया है। पहली दो कार्यवाही डूमरीपाली में जबकि एक अन्य कार्यवाही सरिया में की गई है। डोंगरीपाली में पुलिस ने पल्सर बाईक से आ रहे दो लोगों को बिरनीपाली में रोक कर चेक किया तो बाईक की तलाशी के दौरान पता चला कि सीट को बैग में बदल कर नीचे बॉक्स बना लिए थे, जिसमें 28 किलो गाँजा लेकर जा रहे थे। मोटरसायकिल सवार दोनों आरोपी बृजेंद्र अहिरवार और मनोज अहिरवार उत्तर प्रदेश के झाँसी ज़िले के श्रीनगर और गणेश नगर के रहने वाले हैं। डोंगरीपाली में ही दूसरी कार्यवाही धान मंडी बैरियर में हुई जिसमें स्कूटी के सीट के नीचे बॉक्स बना कर बाईस किलो गाँजा रखा गया था, स्कूटी चालक आरोपी सोनू अहिरवार भी झाँसी के गांधी गंज मऊरानीपुर का रहने वाला है।

तीसरी कार्यवाही सरिया पुलिस ने की जबकि कंचनपुर बैरियर के पास कार को रोका गया तो कार से पच्चीस किलो गाँजा बरामद किया गया।कार में दो लोग सवार थे जो कि जांजगीर के निवासी है, उन्होंने बताया कि गाँजा उड़ीसा के सोनपुर से रितुराज के यहाँ से ख़रीद कर जांजगीर के जैजेपुर इलाक़े के बेलादुला निवासी गोपाल चंद्रा के यहाँ ले जा रहे थे। सरिया पुलिस ने गाँजा तस्करों समेत उसको बेचने वाले और उसे ख़रीदने वाले के विरुध्द भी अपराध दर्ज किया है।

Next Story