सभी न्यूज एजेंसी पर FIR करिए दरोगा जी : जशपुर ज़िला कांग्रेस कमेटी के इस पत्र को सौंपा कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने.. फ़ेसबुक पर कुनकुरी कांग्रेस के पेज से टिप्पणी- पत्तलकार बिलबिला रहे है"

जशपुर,27 अक्टूबर 2021। जशपुर कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष मनोज सागर यादव ने थाना प्रभारी कुनकुरी को पत्र लिख कर सभी न्यूज एजेंसी के खिलाफ FIR किए जाने की बात लिखी है। इस पत्र को कुनकुरी विधायक यू डी मिंज ने थाना प्रभारी को सौंपा है।
पत्र में लिखा गया है - "राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री व सरकार को बदनाम करने न्यूज एजेंसी, वेब पोर्टल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार आए दिन भ्रामक दुष्प्रचार समाचार प्रकाशित हो रहा है..जिससे… सामाजिक सौहार्द भाईचारा ख़तरे में है..इसी प्रकार के समाचारों का प्रचार प्रसार लगातार होता रहा तो आने वाले समय में शांतिप्रिय और खुशहाल छत्तीसगढ का वातावरण ज़हरीला हो जाएगा.. दंगा फ़साद का वातावरण बनेगा.. प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक,वेब पोर्टल यू ट्यूब सोशल मीडिया इत्यादि पर भ्रामक कथित पत्रकारों के खिलाफ कार्यवाही करने की कष्ट करें"
इस शिकायत के पीछे कारण के रुप में जो पृष्ठभूमि है वह जशपुर में आयोजित कांग्रेस सम्मेलन में पूर्व ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल से माईक छिनते और हाथापाई करते का वीडियो वायरल होना बताया गया है। कुनकुरी थाना में विधायक यू डी मिंज के साथ मौजुद डीसीसी के प्रवक्ता आद्याशंकर त्रिपाठी के अनुसार ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं है।जबकि वीडियो में विधायक यू डी मिंज के कट्टर समर्थक इफ़्तिख़ार हसन,पवन अग्रवाल को धक्का देते माईक छिनने हाथापाई की क़वायद करते नजर आए थे।इस मसले को लेकर सिंहदेव समर्थक माने जाने वाले पवन अग्रवाल ने इस मामले का जो ब्यौरा दिया उसमें उन्होंने यही ब्यौरा दिया भी था।
यह आवेदन कल रात कुनकुरी थाने में दिया गया है, वहीं सुबह फ़ेसबुक में कुनकुरी कांग्रेस के नाम से बने प्रोफ़ाइल पर लिखा गया है -सभी न्यूज एजेंसी पर FIR करिए दरोगा जी: जशपुर ज़िला कांग्रेस कमेटी के इस पत्र को सौंपा कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने.. फ़ेसबुक पर कुनकुरी कांग्रेस के पेज से टिप्पणी- पत्तलकार बिलबिला रहे है"सभी न्यूज एजेंसी पर FIR करिए दरोगा जी: जशपुर ज़िला कांग्रेस कमेटी के इस पत्र को सौंपा कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने.. फ़ेसबुक पर कुनकुरी कांग्रेस के पेज से टिप्पणी-पत्तलकार बिलबिला रहे है"
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कुनकुरी पुलिस ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की ओर से दिए पत्र जिसे कि विधायक यू डी मिंज ने दिया है उस पर किस तरह से कार्यवाही करने जा रही है।
