Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस की महापौर व भाजपा की महिला पार्षद के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

कांग्रेस की महापौर व भाजपा की महिला पार्षद के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
X
By NPG News

राजनांदगांव 12 अगस्त 2022। कांग्रेस की महापौर व भाजपा पार्षद के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मामला राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से जुड़ा है। दोनो ही राष्ट्रीय पार्टियों ने एक दूसरे के खिलाफ राष्ट्र ध्वज के अपमान की शिकायत दी थी।

मामला बीते 8 अगस्त का है। 8 अगस्त को कावड़ यात्रा नगर में निकाली गई थी। यात्रा में कांवरियों के साथ कांग्रेस की महापौर हेमा देशमुख व भाजपा पार्षद मणि भास्कर गुप्ता के द्वारा तिरंगा झंडा को उल्टा हाथ मे लेकर रैली में शामिल होने का विडियी वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के आधार पर दोनो ही पार्टियों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर पुलिस ने राष्ट्र ध्वज के अपमान के मामले में कांग्रेसी महापौर व भाजपा पार्षद पर एफआईआर दर्ज किया है।

खास बात यह हैं कि महिला भाजपा पार्षद मणि भास्कर गुप्ता ने खुद ही कांग्रेसी महापौर के खिलाफ इस मामले में मोर्चा खोल हुआ था। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल के साथ एसपी से मिल कर झंडा उल्टा लहराने की शिकायत दे एफआईआर की मांग महापौर के खिलाफ की थी। जिसके बाद आक्रामक हुई भाजपा को करारा जवाब देते हुए कांग्रेस ने भी पार्षद मणि भास्कर गुप्ता का कांवरियों के साथ उल्टा झंडा लेकर चलते हुए वीडियो प्रस्तुत कर एफआईआर की मांग की थी। हालांकि वीडियो को भाजपाई एडिटेड बताते रहे। अब दोनो ही पक्षों की शिकायत पर एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर कोतवाली पुलिस ने की है।

Next Story