Begin typing your search above and press return to search.

फिर होगी बारिश और आसमान से बरसेंगे ओले...छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, मध्यप्रदेश सहित इन राज्यों में अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी...

फिर होगी बारिश और आसमान से बरसेंगे ओले...छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, मध्यप्रदेश सहित इन राज्यों में अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी...
X

chhattisgarh, mansoon

By NPG News


डेस्क। भारत के कई राज्यों में ओलावृष्टि और आंधी तूफान के साथ रुक रूककर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पिछले दो दिनों से हल्की वर्षा और ओलावृष्टि जारी है। आज सुबह से ही बदल राजधानी रायपुर में छाये हुए है। शनिवार को बस्तर के कांकेर जिले और अम्बिकापुर के मैनपाट में ओलावृष्टि की खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई थी। वीडियो और तस्वीरों में सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर साफ तौर पर दिखाई दी।

मौसम विभाग की एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक 19 और 20 मार्च को भी देश के कई राज्यों में ऐसा हाल रहने वाला है।

दरअसल, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरपूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है।

एक ट्रफ तेलंगाना पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से छत्तीसगढ़ होते हुए उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा, झारखंड और पूर्वी बिहार तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण असम और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, तटीय ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। गुजरात, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कर्नाटक और राजस्थान में हल्की बारिश हुई।

स्काई मेट वेदर ने ये भी जानकारी दी है कि आने वाले अगले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि संभव है।

पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान के कुछ हिस्सों और दिल्ली में हल्की बारिश संभव है। पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आएगी।

Next Story