Begin typing your search above and press return to search.

जमकर हुई मारपीट: कर्मचारियों ने पेट्रोल पंप पर महिलाओं को झाड़ू से पीटा, वीडियो ने मचाई सनसनी

जमकर हुई मारपीट: कर्मचारियों ने पेट्रोल पंप पर महिलाओं को झाड़ू से पीटा, वीडियो ने मचाई सनसनी
X
By NPG News

गाजियाबाद 27 अप्रैल 2022 I सोशल मीडिया पर गाजियाबाद के थाना विजय नगर इलाके में एनएच 9 पर पड़ने वाले एक पेट्रोल पंप पर मारपीट का वीडियो वायरल होता दिख रहा है। यह घटना विजयनगर इलाके में बाईपास स्थित जय पेट्रोल पंप की है। ये विवाद पेट्रोल भरवाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद जमकर झाड़ू और डंडे चलाए गए। वीडियो में महिलाएं भी देखी जा सकती हैं, जो हाथापाई करती हुई दिखाई दे रही हैं।

जानकारी मिलने पर पुलिस ने बताया कि मामला सोमवार शाम का है, जहां पेट्रोल पंप पर ही स्थित सीएनजी की मशीन अभी लगी है. सीएनजी भरवाने के लिए एक कार आकर रूकी. कार गलती से ऑटो वाली लाइन में लग गई. बताते चलें कि इस पेट्रोल पंप पर एक तरफ ऑटो गैस भरवाते हैं और दूसरी तरफ कार और बड़ी गाड़ियां. कार सवार गलती से ऑटो वाली लाइन में आ गया, जिसके बाद कार सवार और पेट्रोल पंप कर्मियों में बहस होने लगी. बहस बढ़ने पर नौबत मारपीट तक आ गई और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. वहीं खड़े किसी अन्य ग्राहक ने इस घटना का वीडियो बना लिया और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस के अनुसार, सोमवार की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप पर कुछ लोगों के बीच मारपीट हुई है, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो मामला पेट्रोल पंप कर्मी और सीएनजी भरवाने आए ग्राहक के बीच मारपीट का पाया गया. पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की तरफ से अभी शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

Next Story